दशहरा मेला के बाद अब दिल्ली में जॉब Mela, फटाफट करें Apply
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Oct 2025 2:29 PM
दिल्ली जॉब मेला (प्रतीकात्मक तस्वीर, PC-Freepik)
Delhi Job Fair 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में 8 अक्टूबर 2025 को जॉब मेला (Delhi Job Mela) लगने वाला है. डीयू के इस जॉब फेयर में अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी कार्यक्रम वाले कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं. अगर आपने डीयू से पढ़ाई की है तो आप इस जॉब मेला के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
Delhi Job Fair 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में 8 अक्टूबर 2025 को जॉब मेला (Delhi Job Mela) लगने वाला है. यह डीयू की वार्षिक जॉब मेला है और प्लेसमेंट ड्राइव है, जिसमें इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के लिए युवा शामिल होते हैं. इस मेला के जरिए छात्र और भर्ती करने वालों के बीच की दूरी कम होगी. डीयू के इस मेला में कई सारी कंपनियां शामिल होंगे. छात्रों के लिए यह सुनहरा मौका है.
कौन कर सकता है अप्लाई?
डीयू के इस जॉब फेयर में अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी कार्यक्रम वाले कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं. इस जॉब फेयर में डीयू से पढ़ाई करने वाले छात्र ही शामिल हो सकते हैं. साथ ही पास हो चुके छात्र भी शामिल हो सकते हैं.
Delhi Job Fair Apply: कैसे करें आवेदन?
डीयू के इस जॉब फेयर के लिए छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. गूगल फॉर्म के एक लिंक के जरिए 5 अक्टूबर 2025 तक आवेदन करें. सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें, जल्द-से-जल्द आवेदन करें.
देखें महत्वपूर्ण डिटेल
- आयोजन की तारीख: 8 अक्टूबर 2025
- आयोजन का स्थान: दिल्ली विश्वविद्यालय
- अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG) और पीएचडी प्रोग्राम के छात्र
- डीयू से पढ़ रहे छात्र और पास हो चुके पूर्व छात्र
- गूगल फॉर्म के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2025 है
खास इंतजाम
इस आयोजन की तैयारी के लिए, केंद्रीय प्लेसमेंट सेल (Central Placement Cell) ने इंटरव्यू की तैयारी, बायोडाटा निर्माण और समग्र रोजगार क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से छात्र पुस्तिकाएं, प्रशिक्षण सत्र और कार्यशालाएं आयोजित की हैं. इस खास पहल की मदद से छात्र डीयू जॉब फेयर के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर पाएंगे. साथ ही मेल में मौजूद चीजों का लाभ उठा सकेंगे.
यह भी पढ़ें- 112400 Salary के लिए आवेदन शुरू, SI, CAPF, CRPF के लिए निकली Vacancy
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










