हर महीने 65000 सैलरी के लिए जल्द से जल्द करें आवेदन, यहां निकली है जबरदस्त भर्ती
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Aug 2025 1:11 PM
DDA Recruitment 2025
DDA Recruitment 2025: सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कुछ समय पहले भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है. दिलचस्प बात ये है कि इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू देने की जरूरत नहीं है. उम्मीदवार का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा.
DDA Recruitment 2025: दिल्ली में रहकर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने डिजाइन और आर्किटेक्टर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. ऐसे उम्मीदवार जिनके पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वे डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है.
DDA Recruitment 2025 Last Date: कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के तहत आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अगस्त है. ऐसे में इच्छुक कैंडिडेट्स समय रहते आवेदन कर लें. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका पता है dda.gov.in.
DDA Recruitment 2025 Post Details: कुल 6 पदों पर होगी भर्ती
डीडीए की इस भर्ती के माध्यम से कुल 6 पदों पर भर्ती की जाने वाली है. इसमें से 2 आर्किटेक्ट के, 1 लैंडस्केप आर्किटेक्ट के, इंटीरियर डिजाइनर के 2 और अर्बन डिजाइनर के 1 पद शामिल हैं.
DDA Recruitment 2025 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से BArch, BSc या MArch की डिग्री होनी चाहिए. वहीं आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए.
DDA Recruitment 2025 Selection Process: बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन
डीडीए की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू देने की जरूरत नहीं है. उम्मीदवार का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा.
DDA Jobs Salary: इतनी मिलेगी सैलरी
- आर्किटेक्ट- 65,000 रुपये
- लैंडस्केप आर्किटेक्ट- 65,000 रुपये
- इंटीरियर डिजाइनर- 65,000 रुपये
- अर्बन डिजाइनर- 50,000 रुपये से 65,000 रुपये
यह भी पढ़ें- Dogs और अन्य जानवरों से है प्यार, करें ये 5 Professional Course, करियर को दें नई दिशा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










