कॉलेज स्टूडेंट पर CEO मेहरबान, लड़की से 5 मिनट की बातें और दे दी जॉब
Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Oct 2025 5:14 PM
Job in 5 minutes College Girl with Company CEO (AI Generated Image)
Job in 5 minutes: जहां एक ओर प्राइवेट से लेकर सरकारी नौकरी तक धक्का मुक्की का माहौल है. एक फुल टाइम जॉब के लिए कई रिजेक्शन और ढेर सारी कंपनियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. ऐसे में एक मामला क्रोएशियाई कंपनी का सामने आया है. इस कंपनी के CEO ने एक लड़की को महज 5 मिनट बात करके में जॉब दे दी है.
Job in 5 minutes: क्रोएशिया की एक सॉफ्टवेयर कंपनी के CEO, Sandi Slonjak ने एक कॉलेज स्टूडेंट को महज 5 मिनट की बातचीत के बाद नौकरी (Job in Just 5 Minutes) पर रख लिया. हैरान करने वाली बात ये है कि यह स्टूडेंट बिना किसी नौकरी के विज्ञापन के सीधे कंपनी को आवेदन देने आई थी. सीईओ सांडी स्लोंजैक ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी साझा की है.
कॉलेज स्टूडेंट ने बातचीत में कहा कि मुझे कुछ नहीं आता जो कि आजकल के उम्मीदवारों के लिए नॉर्मल नहीं था. उसकी ईमानदारी और सीखने की इच्छा ने CEO का दिल जीत लिया. इसके बाद सीईओ ने तुरंत ही उसे जॉब ऑफर कर दी.
Job in 5 minutes: CEO ने पोस्ट में बताई वजह
today i hired a college student after just 5 minutes of talking to her
— Sandi Slonjšak (@sandislonjsak) October 8, 2025
1. had the guts to send an open letter application although we had no job openings
2. straight up admitted she knows nothing
3. told she’s willing to work as an animal to learn as much as she can
4. open…
अपने पोस्ट में सॉफ्टवेयर कंपनी के CEO, Sandi Slonjak 9 प्वाइंट्स शेयर करते हुए कहते हैं कि-
- उसने हिम्मत दिखाकर ओपन लेटर के जरिए आवेदन भेजा, जबकि कंपनी में कोई नौकरी खुली ही नहीं थी.
- उसने सीधे कहा कि मुझे कुछ नहीं आता.
- उसने बताया कि वह सीखने के लिए किसी भी मेहनत करने को तैयार है.
- वह सुझाव और मेंटरिंग के लिए खुली है.
- वह बेहद कम्युनिकेटिव और स्पष्ट है, अपने पॉइंट्स सीधे और संक्षेप में रखती है.
- उसने खाली समय में अपने प्रोजेक्ट्स पर काम किया, ताकि कुछ दिखाने के लिए हो.
- वह स्मार्ट, विनम्र और मेहनती है.
- उसे सैलरी की परवाह नहीं है और वह पहले 3 महीने न्यूनतम वेतन पर भी काम करने को तैयार है.
- वह कल से ही काम शुरू करने के लिए तैयार है.
पोस्ट हुआ वायरल
कंपनी सीईओ के इस कदम की काफी सराहना की जा रही है. वहीं, उनका X पोस्ट 1.7 मिलियन से भी ज्यादा देखा जा चुका है. बता दें कि CEO Sandi Slonjak की कंपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम करती है. उनकी कंपनी का नाम Code Of Us है. वो पिछले 6 साल से सीईओ के पद पर काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: BTech कंप्यूटर साइंस के बाद पाएं सरकारी नौकरी, लाखों में होगी सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










