CISF में महिला कमांडो बनने का मौका, ट्रेनिंग से लेकर सैलरी तक जानें डिटेल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 26 Aug 2025 12:36 PM

विज्ञापन

सीआईएसएफ वीमेन कमांडो यूनिट ट्रेनिंग (प्रीतकात्मक तस्वीर)

CISF Women Commando Unit: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अपनी पहली महिला कमांडो यूनिट की शुरुआत करने जा रहा है. इसके लिए महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा. वहीं इसके लिए सैलरी भी अच्छी दी जाएगी.

विज्ञापन

CISF Women Commando Unit: आज की महिलाओं ने ये साबित कर दिया कि वे घर के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, एक पूरा राज्य और देश भी संभाल सकती हैं. सुरक्षा क्षेत्र में भी महिलाएं बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. वहीं अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अपनी पहली महिला कमांडो यूनिट की शुरुआत करने जा रहा है. इस यूनिट में शामिल होने वाली महिलाओं को खास ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे हर स्थिति में देश की सुरक्षा के लिए तैयार रहें. 

मध्य प्रदेश के बरवाहा स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (RTC) में यह खास ट्रेनिंग दी जा रही है. यहां महिलाओं को 8 हफ्तों का एडवांस कमांडो कोर्स कराया जाएगा. इस कोर्स को खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है. इस ट्रेनिंग के जरिए महिलाओं को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और क्विक रेस्पॉन्स टीम (QRT) के लिए तैयार किया जाएगा. 

CISF Women Commando Unit Training: क्या-क्या होगा ट्रेनिंग में? 

  • महिलाओं की शारीरिक क्षमता को मजबूत किया जाएगा
  • मानसिक मजबूती पर जोर दिया जाएगा
  • फिटनेस ड्रिल की ट्रेनिंग दी जाएगी
  • हथियार चलाने की प्रैक्टिस दी जाएगी 
  • रैपलिंग ट्रेनिंग 
  • बाधा दौड़ 
  • जंगल में जीवित रहने की ट्रेनिंग

CISF Women Commando Unit: कहां होगी तैनाती? 

  • हवाई अड्डों 
  • संसद भवन 
  • मेट्रो स्टेशन 
  • अन्य संवेदशील जगहों पर 

CISF Women Commando Unit Salary: कितनी मिलेगी सैलरी? 

सीआईएसएफ की महिला कमांडो को शुरुआती सैलरी के रूप में लेवल-3 पे स्केल के हिसाब से लगभग 25,500 रुपये की बेसिक सैलरी दी जाएगी. महिला कमांडो की सैलरी भी पुरुष कमांडो के बराबर होगी. सैलरी के साथ महिला कमांडो को सुविधाएं और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. सभी भत्ते और मेडिकल सुविधाओं को जोड़कर महिला कमांडो की सैलरी 30-40 हजार रुपये तक पहुंच जाएगी. 

यह भी पढ़ें- 81100 Salary के लिए आज से आवेदन शुरू, BSF ने निकाली जबरदस्त भर्ती

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola