Central Government Job 2025: SSC परीक्षार्थियों को झटका, घट गई केंद्रीय विभागों में वैकेंसी

Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Jun 2025 10:58 AM

विज्ञापन

Central Government Job SSC CHSL

Central Government Job 2025: केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले मंत्रालयों और सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती के लिए SSC CHSL परीक्षा आयोजित की जाती है. एसएससी सीएचएसएल 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. 12वीं के बाद सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार मौका है. हालांकि, इस साल भर्तियों की संख्या घट गई है.

विज्ञापन

Central Government Job 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए हर साल SSC CHSL परीक्षा का आयोजन किया जाता है. वर्ष 2025 के लिए SSC CHSL का नोटिफिकेशन आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है. इस बार कुल 3131 पदों पर भर्ती की जाएगी. पिछले साल यानी 2024 में 3437 पदों की वैकेंसी आई थी, इस लिहाज से इस बार पदों की संख्या में कमी देखी गई है.

Central Government Job 2025: इन पदों पर वैकेंसी

SSC CHSL परीक्षा के जरिए आमतौर पर तीन प्रमुख पदों पर भर्तियां होती हैं- Lower Division Clerk (LDC), Junior Secretariat Assistant (JSA), Postal Assistant (PA), Sorting Assistant (SA), और Data Entry Operator (DEO). इस साल भी इन सभी कैटेगरी में वैकेंसी जारी की गई है.

SSC CHSL Exam 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

इच्छुक उम्मीदवारों को चाहिए कि वे नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ें और अपनी पात्रता की पुष्टि करें. चयन प्रक्रिया में टियर-1 और टियर-2 परीक्षा शामिल होती है. टियर-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है जबकि टियर-2 में डिस्क्रिप्टिव पेपर और स्किल टेस्ट लिया जाता है.

SSC CHSL Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

SSC CHSL 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर फॉर्म उपलब्ध है. उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म भरना होगा.

परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों, मॉक टेस्ट और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. साथ ही SSC द्वारा जारी किए गए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का अध्ययन करना बेहद जरूरी है. एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर देख सकते हैं.

इसमें इस बार कुल 3131 पदों पर भर्तियां होगी. पिछले साल 3437 पदों पर वैकेंसी जारी हुई थी. पदों की संख्या इस साल कम जरूर हुई है, लेकिन प्रतिस्पर्धा पहले जैसी ही बनी रहेगी. परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नजर बनाए रखें.

NEET MDS Counselling 2025: आज से राउंड 1 काउंसलिंग शुरू, यहां जानें पूरा शेड्यूल और प्रोसेस

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola