छूट न जाए बिहार में नौकरी पाने का मौका, 5208 पदों पर भर्ती के लिए तुरंत करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 Sep 2025 11:48 AM

विज्ञापन

BSSC CGL Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

BSSC CGL Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (BSSC CGL) के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

BSSC CGL Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है. बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और अब यह अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द ऑनलाइन फॉर्म भर लेना चाहिए.

BSSC CGL से बंपर भर्तियां

इस बार BSSC CGL 2025 भर्ती के तहत कुल 1481 पदों को भरा जाएगा. इसके अलावा कार्यालय परिचारी (Clerk/Peon) के 3727 पदों पर भी भर्ती निकाली गई है. कुल मिलाकर हजारों युवाओं को नौकरी का मौका मिलने वाला है. BSSC की इस भर्ती के जरिए विभिन्न विभागों और दफ्तरों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

BSSC CGL Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या onlinebssc.com पर जाएं.
  • होमपेज पर “BSSC CGL Recruitment 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा. यहां अपनी बुनियादी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करें.
  • अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • अंत में फाइनल सबमिशन पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

BSSC CGL 2025 एग्जाम पैटर्न

BSSC CGL 2025 की प्रारंभिक परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी जिसमें कुल 100 मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा. हर सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी. प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान से 40 अंक, सामान्य गणित से 30 अंक और सामान्य हिन्दी से 30 अंक के प्रश्न शामिल होंगे. मुख्य परीक्षा से संबंधित विस्तृत विज्ञापन और जानकारी आयोग द्वारा बाद में जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 70000 तक Salary की सरकारी नौकरी का मौका, SSC की इस भर्ती के लिए फटाफट कर दें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन