बीएसएफ में हेड कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज, ऐसे करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
BSF Vacancy

बीएसएफ वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

BSF Vacancy: बीएसएफ ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स पहले

विज्ञापन

BSF Vacancy: अगर आप सीमा सुरक्षा बल (BSF) में करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है. बीएसएफ ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली थी. आज यानी कि 23 सितंबर 2025 (BSF Vacancy Last Date) को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है. 

BSF Vacancy Post Details: पदों का विवरण

  • हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर): 910 पद
  • हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक): 211 पद

BSF Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

  • रेडियो ऑपरेटर (RO): 12वीं पास, फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों के साथ न्यूनतम 60% अंक.
  • रेडियो मैकेनिक (RM): 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट.

BSF Vacancy Age Limit: आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष

वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी. आयु की गणना 23 सितंबर 2025 के आधार पर की जाएगी.

BSF Vacancy Salary: सैलरी 

बीएसएफ की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के रूप में 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति महीने की सैलरी दी जाएगी. 

BSF Vacancy Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

BSF Vacancy Steps To Apply: ऐसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं.
  • “BSF Head Constable RO/RM Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट कर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

यह भी पढ़ें- बिना लिखित परीक्षा के पाएं नौकरी, DRDO में निकली जबरदस्त भर्ती

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola