Bihar Sarkari Naukri: बिहार में 7279 शिक्षकों की बहाली, जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
Bihar Sarkari Naukri
Bihar Sarkari Naukri: BPSC ने 7279 विशेष स्कूल शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन 2 जुलाई से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 है. योग्य उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Bihar Sarkari Naukri: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7279 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी 2 जुलाई 2025 से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है.
किन पदों पर होगी नियुक्ति?
इस विशेष शिक्षक भर्ती अभियान के तहत दो स्तरों पर शिक्षकों की बहाली होगी:
- प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): 5534 पद
- उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): 1745 पद
इन सभी पदों पर चयन राज्य सरकार द्वारा तय मानकों और प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा. विस्तृत जानकारी और पात्रता शर्तें BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं.
आवेदन शुल्क
- जनरल/EWS/ओबीसी वर्ग: ₹750
- SC/ST/महिला/दिव्यांग (40%+): ₹200
- जिनके पास आधार नहीं है: ₹200 अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क
आवेदन कैसे करें?
- bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
- “Special School Teacher Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
- खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें
- श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर लें और प्रिंट निकालें
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू: 2 जुलाई 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025
Also Read: Pilot Salary: हेलिकॉप्टर और प्लेन पायलट में किसकी कमाई ज्यादा? जानें चौंकाने वाला सच
Also Read: इस देश में नौकरी छूटने पर भी मिलती है सैलरी, जानिए कैसे चलता है सिस्टम
Also Read: Success Story: नक्सली इलाका बना तैयारी का अड्डा, गोलियों की गूंज के बीच क्रैक किया UPSC
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










