ePaper

BOB Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर बहाली, तुरंत करें आवेदन

Updated at : 29 Nov 2024 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
BOB Recruitment 2024

Bank Of Baroda Recruitment

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से ऑफिसर लेवल पदों पर भर्ती निकाली गई है, ऐसे में यहां जानें इसके लिए योग्यता और अप्लाई करने का प्रोसेस

विज्ञापन

BOB Recruitment 2024: अगर आप बैंक में नौकरी करने की चाहत रखते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक बंपर बहाली निकाली है जिसके लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं. यह भर्ती मुख्य रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा के डिफेंस डिपार्टमेंट की है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां.

कितने पदों पर निकली बहाली?

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती के तहत कुल 7 बड़े पद भरे जाएंगे जिनमें पहला है डिप्टी हेड इन्वेस्टर रिलेशन जिसके लिए 1 पद है, इसके लिए जॉब लोकेशन मुंबई होगी और सिलेक्शन इंटरव्यू और सीटीसी नेगोशिएशन के आधार पर होगा. इसके अलावा डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के लिए 5 पदों पर वैकेंसी है, और इन पदों के लिए जॉब लोकेशन होगी भोपाल, जयपुर, चेन्नई, जम्मू और मुंबई. इसके अलावा एक पद डिप्टी डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर की है जिसकी जॉब लोकेशन होगी जयपुर.

क्या है योग्यता?

बैक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में विभिन्न पदों के अनुसार योग्यताएं तय की गई हैं. डिप्टी हेड इन्वेस्टर रिलेशन के पद के लिए ऐसे लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास फाइनेंस में एमबीए की डिग्री हो. बात करें अगर इसके लिए उम्र सीमा की तो वह 35 से 40 वर्ष है. डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और इसके लिए उम्र सीमा 60 वर्ष तक है. डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के पद के लिए आवेदन करने के लिए भी उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और इसके लिए अधिकतम आयु 57 वर्ष होनी चाहिए.

क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

  • सबसे पहले bankofbaroda.in पर जाएं.
  • करियर के सेक्शन पर जाएं और ‘current opportunities’ के विकल्प पर क्लिक करें.
  • आपको इस भर्ती का एक लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • आवेदन फीस का भुगतान करें.
  • आपका फॉर्म जमा होने के बाद आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें.

ऐसी नौकरी से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Bihar Success Story: बिहार की बेटी ने किया कमाल, गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज

Also Read: Sarkari Naukri: ईस्टर्न रेलवे में बंपर बहाली, ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola