Bihar Sarkari Naukri: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बंपर वैकेंसी, सैलरी 40000 से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Apr 2025 11:15 AM

विज्ञापन

Bihar Sarkari Naukri BTSC

Bihar Sarkari Naukri: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार के सरकारी अस्पतालों में नौकरी पाने का शानदार मौका है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Sarkari Naukri: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के शानदार मौका है. इस वैकेंसी के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

बिहार में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2025 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 अप्रैल 2025 तक का समय मिलेगा. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा 27 अप्रैल 2025 से शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

BTSC Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अगले पेज पर Appointment to the post of Pharmacist 2025 Application के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

BTSC Appointment to the post of Pharmacist 2025 Application के लिंक पर क्लिक करें.

Bihar Sarkari Naukri by BTSC: बिहार में सरकारी नौकरी

पद का नामवैकेंसी
फार्मासिस्ट2473
सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी667
ड्रेसर3326
डेंटिस्ट808
कुल7274

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 से 21 वर्ष पदानुसार तय की गई है. वहीं अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए. अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए 40 वर्ष अधिकतम आयुसीमा है. इस पद पर सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 20,200 रुपये से 34,800 रुपये तक बेसिक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी! इस राज्य में आई नई भर्तियां, फटाफट करें आवेदन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन