Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार के सहकारिता विभाग में 502 वैकेंसी, सैलरी होगी 45000 से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Jun 2025 10:16 AM
Bihar Sarkari Naukri 2025 BPSC Exam
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार में 71वीं कंबाइंड परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियां होने वाली हैं. इसमें राज्य के सहकारिता विभाग में 502 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है.
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 71वीं कंबाइंड प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC 71st Exam 2025 Application) के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियां की जा रही हैं. अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका सपना पूरा हो सकता है. खास बात यह है कि यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग समेत अन्य विभागों में की जा रही है.
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में 502 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत बिहार सहकारिता विभाग में कुल 502 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसके अलावा अन्य सरकारी विभागों में भी खाली पदों को भरने की योजना है. ये भर्तियां प्रशासनिक पदों के लिए हैं, जिनमें चयन होने के बाद अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा. पदों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार प्रतियोगिता का स्तर थोड़ा ऊंचा हो सकता है. वैकेंसी की जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.
Bihar Sarkari Naukri 2025 BPSC 71st Exam Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में हो रही है. इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करते समय सही जानकारी देना जरूरी है, क्योंकि बाद में दस्तावेज सत्यापन के समय गड़बड़ी पाई गई तो फॉर्म रद्द किया जा सकता है. उम्मीदवारों को आवेदन के साथ निर्धारित फीस का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.
कितनी होगी सैलरी?
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. 71वीं BPSC परीक्षा राज्य स्तर की एक बड़ी परीक्षा है, जिसमें चयन होने पर स्थायी सरकारी नौकरी मिलती है. यह न केवल एक सुरक्षित करियर का विकल्प है बल्कि सामाजिक सम्मान भी देता है.
बीपीएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सहकारिता विभाग में कुल 502 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी पे लेवल 7 के तहत मिलेगी. इसमें सैलरी 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक होगी. सरकारी लाभों को जोड़कर इन हैंड सैलरी 45000 से ज्यादा होगी.
Shubhanshu Shukla: ये हैं भारत के टॉप-10 अंतरिक्ष यात्री, जानिए शुभांशु शुक्ला किस नंबर पर हैं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










