Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार पंचायती राज विभाग में 942 वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, करें अप्लाई

SSC JE 2025
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार पंचायती राज विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती संविदा पर होगी. इसमें कुल 942 पदों पर भर्तियां निकली हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाएं हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें.
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है. बिहार पंचायती राज विभाग ने टेक्निकल असिस्टेंट (Bihar Panchayati Raj Technical Assistant) के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती निकाली है. कुल 942 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी जो अब अंतिम चरण में है. जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह अंतिम मौका है.
Bihar Sarkari Naukri 2025: 942 पदों पर वैकेंसी
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 942 टेक्निकल असिस्टेंट की भर्तियां की जाएंगी. यह सभी पद संविदा (Contractual) आधार पर हैं, लेकिन चयन होने पर उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी और सरकारी नौकरी जैसा अनुभव मिलेगा. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें. आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है और इसके बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा.
Bihar Sarkari Naukri in Panchayati Raj Vibhag Notification
Bihar Panchayti Raj Vibhag: ऐसे करें आवेदन
- बिहार पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट zp.bihar.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाएं.
- अब लेटेस्ट नोटिफिकेशन वाले सेक्शन में जाएं.
- इसके Bihar Panchayti Raj Technical Assistant के लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
इन डॉक्यूमेंट्स की जरूर
- डिग्री या डिप्लोमा प्रमाण पत्र
- वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र (यदि मांगा गया हो)
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
- अन्य आवश्यक शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाण पत्र
कैसे होगा चयन?
टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा या डिग्री इन इंजीनियरिंग (सिविल) रखी गई है. साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है. चयन प्रक्रिया में मेरिट लिस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद आवश्यकतानुसार इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




