ePaper

BPSC 71वीं भर्ती के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका, यहां से करें अप्लाई

Updated at : 30 Jun 2025 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Sarkari Naukri 2025

Bihar Sarkari Naukri 2025

Bihar Sarkari Naukri 2025 की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज आखिरी मौका है BPSC 71वीं भर्ती में आवेदन करने का. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे तुरंत bpscpat.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करे. यहां आप इसके बारे में डिटेल देखें और अप्लाई करने के स्टेप्स जानें.

विज्ञापन

BPSC 71th Vacancy 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 30 जून को बंद हो जाएगी. जिन कैंडिडेट्स अभी तक अप्लाई नहीं किया है तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां आप Bihar Sarkari Naukri 2025 की आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानें.

Bihar Sarkari Naukri 2025: आवेदन और प्रारंभिक परीक्षा

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2025
  • प्रारंभिक परीक्षा (PT) की तिथि: 30 अगस्त 2025

Bihar Sarkari Naukri 2025: आयु सीमा और योग्यता

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: सामान्य वर्ग: 37 वर्ष, BC और EBC: 40 वर्ष, SC और ST: 42 वर्ष.

यह भी पढ़ें- DU Admission 2025: CUET UG रिजल्ट आते ही शुरू होगा दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन, CSAS से आवेदन

BPSC 71वीं भर्ती 2025: बढ़ाए गए थे इतने पद

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं भर्ती 2025 के तहत कुछ और पदों की घोषणा की थी. अब इन पदों पर भी आवेदन किया जा सकता है:

  • सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषाग), समाज कल्याण विभाग – 2 पद
  • सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषाग), समाज कल्याण विभाग – 1 पद
  • सहायक निदेशक (बाल संरक्षण इकाई), समाज कल्याण विभाग – 2 पद
  • सहायक निबंधक, सहयोग समितियां, सहकारिता विभाग – 2 पद
  • अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी – 27 पद

यह भी पढ़ें- पिता का साथ न मां का हाथ, फिर भी नहीं मानी हार, IIT के सफर के बाद मिली सफलता तो छलके आंसू

यहां से करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास 30 जून 2025 तक का समय है. इच्छुक अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpscpat.bihar.gov.in पर जाकर जल्दी से आवेदन करें. यह मौका हाथ से न जाने दें.

यह भी पढ़ें- CSAB NEUT Counselling 2025: इन छात्रों के लिए BTech Admissions का अंतिम मौका, फटाफट करें अप्लाई

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन