Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार कांस्टेबल परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन, 33000 से ज्यादा आवेदन रद्द, जानें वजह
Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Jun 2025 9:29 PM
Bihar Police Constable Exam 2025
Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को बड़ा झटका लगा है. सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 33000 से ज्यादा कैंडिडेट्स का आवेदन रद्द कर दिया गया है. बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 19838 कांस्टेबल की भर्तियां होनी है.
Bihar Police Constable Exam 2025: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले सख्त कदम लिया गया है. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 33000 से ज्यादा उम्मीदवारों का आवेदन रद्द कर दिया गया है. बता दें कि CSBC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 19838 पदों पर भर्तियां होंगी.
बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 अप्रैल 2025 तक का समय दिया गया था. कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख जल्द घोषित होगी.
Bihar Police Constable के लिए क्यों आवेदन रद्द
बिहार पुलिस भर्ती को लेकर CSBC की तरफ से उन आवेदकों की लिस्ट जारी की है जिनके फॉर्म खारिज कर दिए गए हैं. सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) कांस्टेबल भर्ती ने ऐसे 33042 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की है जिनके फॉर्म रिजेक्ट कर दिए गए हैं. इनमें 10947 ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म सब्मिट नहीं किया.
CSBC Bihar Police Constable Application Rejected Notice
वहीं 20940 फॉर्म खुद अभ्यर्थियों द्वारा कैंसिल कर दिए गए. इसके अलावा 1155 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके फॉर्म लिंग विसंगतियों, फोटो या साइन में गड़बड़ियों के चलते रिजेक्ट किए गए हैं. इसके अलावा एक से अधिक आवेदन करने के कारण खारिज किए गए हैं.
| समूह | विवरण | आवेदन की संख्या |
|---|---|---|
| A | रजिस्ट्रेशन किया गया, लेकिन आवेदन फॉर्म जमा नहीं किया गया | 10,947 |
| B | आवेदक द्वारा आवेदन फॉर्म रद्द किया गया | 20,940 |
| C | लिंग, फोटो/हस्ताक्षर में त्रुटि या एक से अधिक आवेदन के कारण अस्वीकृत | 1,155 |
| कुल | 33,042 |
Bihar Police Constable Vacancy: कांस्टेबल भर्ती डिटेल्स
बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 19838 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें 7935 पद जनरल कैटेगरी के लिए है. वहीं, EWS उम्मीदवारों के लिए कुल 1983 पदों पर, एससी के लिए 3174, एसटी के लिए 199, EBC के लिए 3571 और बीसी कैटेगरी में 2381 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा बीसी महिला वर्ग में 595 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
ये भी पढ़ें: चौका बर्तन के साथ 3 बच्चों को संभाला, बिना कोचिंग रचा इतिहास, शादी के 18 साल बाद बनीं PCS टॉपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










