हजारीबाग में 48379 गाड़ी मालिकों पर केस होगा दर्ज! 1 अरब से अधिक का नहीं दिया है टैक्स
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 26 Feb 2026 9:41 AM
हजारीबाग का जिला परिवहन कार्यालय फाइल फोटो
Hazaribagh Vehicle Tax: झारखंड के हजारीबाग में 48,379 वाहन मालिकों पर एक अरब रुपये से अधिक मोटर व्हीकल टैक्स बकाया है. परिवहन विभाग ने डिफॉल्टरों की सूची तैयार कर एक सप्ताह में भुगतान का निर्देश दिया है. समय पर टैक्स नहीं देने वालों पर सर्टिफिकेट केस, वारंट और कुर्की की कार्रवाई होगी. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट
Hazaribagh Vehicle Tax: झारखंड के हजारीबाग जिले के परिवहन विभाग में निबंधित (रजिस्टर्ड) छोटे-बड़े लगभग 48379 गाड़ियों से विभाग को समय पर रोड टैक्स नहीं मिला है. इसमें लगभग एक अरब से अधिक की राशि गाड़ी मालिकों पर बकाया है. इस पर जिला परिवहन विभाग कार्रवाई के मूड में है. डिफॉल्टरों की सूची तैयार की गई है. एक सप्ताह के भीतर वाहन स्वामियों से अपने-अपने टैक्स की राशि जमा करने को कहा गया है. समय पर टैक्स की राशि जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज होगा. इसमें पहले वारंट फिर कुर्की की कार्रवाई होगी.
किस पर कितना टैक्स बकाया
डिफाल्टर की सूची में ट्रक मालिकों के पास 80 करोड़ बाकाया है. वहीं, बस मालिकों के पास चार करोड़ बाकी है. ट्रेलर संचालकों के पास तीन करोड़ बकाया है. तीन पहिया ऑटो एवं टोटो के संचालकों ने अबतक 30 लाख रूपये मोटर व्हीकल टैक्स जमा नहीं किया है. थ्री व्हीकल (गुड्स कैरियर) मालवाहक एवं पैसेंजर ढोने वाले वाहन संचालकों के पास 39 लाख रूपये टैक्स बकाया है.
क्या कहते हैं हजारीबाग के डीटीओ
हजारीबाग के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बैद्यनाथ कामती ने कहा कि फाइनेंशियल वर्ष समाप्ति की ओर है. कई प्रयास के बाद भी बड़ी संख्या में गाड़ी मालिकों ने अपने-अपने वाहनों की टैक्स राशि समय पर जमा नहीं कराया है. इसमें कमर्शियल के अलावा प्राइवेट गाड़ियां भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: बोकारो में IT रेड का दूसरा दिन: नोट गिनने की मशीन मंगवाई, प्रकाश और सोनू के ठिकानों से मिले बड़े सुराग
उन्होने कहा कि विभाग 100% मोटर व्हीकल टैक्स की वसूली से बहुत पीछे है. समय पर टैक्स नहीं देने वाले डिफॉल्टर वाहन मालिकों की सूची तैयार की गई है. सभी से एक सप्ताह के भीतर टैक्स की राशि की वसूली को लेकर चार टीमों का गठन किया गया है. इस टीम में एमभीआई सहित परिवहन विभाग के कर्मियों को शामिल किया गया है.
इसे भी पढ़ें: चोरी की 23 मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
झारखंड निकाय चुनाव की मतगणना कल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










