BHEL Recruitment 2025 Notification: 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, 16 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Jul 2025 4:12 PM

विज्ञापन

BHEL Recruitment 2025 Notification

BHEL Recruitment 2025 Notification: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने 10वीं पास युवाओं के लिए जबरदस्त भर्ती निकाली है. कुल 515 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी. आवेदन करने से पहले आयु सीमा, योग्यता और अन्य डिटेल्स देख लें.

विज्ञापन

BHEL Recruitment 2025 Notification: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने फिटर, वैल्डर व अन्य टैक्निशयन के कुल 515 पदों पर भर्ती निकाली है. अभी इस भर्ती के लिए सिर्फ शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. डिटेल नोटिफिकेशन कुछ दिनों में जारी होगा. वहीं आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी. इस भर्ती के लिए ITI पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इस खबर में हम आपके लिए इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) से जुड़ी सभी जानकारी लाए हैं.

BHEL Recruitment Post Details: पदों का विवरण 

फिटर- 176 पद

वेल्डर- 97 पद

टर्नर- 51 पद

मैकेनिस्ट -104 पद

इलेक्ट्रीशियन- 65 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स-18 पद

फाउंड्री मैन -4 पद 

इच्छुक अभ्यर्थी BHEL की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

BHEL Recruitment Age Limit: आयु सीमा 

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष, ओबीसी की 30 वर्ष और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा विशेष वर्ग की उम्मीदवारों को छूट दी गई है.

BHEL Recruitment Eligibility: जरूरी योग्यता 

BHEL की इस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का किसी भी बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसी के साथ उनके पास नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NCT) या आईटीआई का प्रमाण पत्र होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों के पास नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) भी होना चाहिए. सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 60 प्रतिशत और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए एनटीसी, आईटीआई और एनएसी में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता तय की गई है. 

यह भी पढ़ें- IAS Success Story: कम उम्र में बड़ी सफलता! पहले BTech फिर JNU से की पढ़ाई, दूसरे प्रयास में बने आईएएस

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola