हाई कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका, 7वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई

Published by :Smita Dey
Published at :15 Apr 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
AP High Court Recruitment 2026

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की सांकेतिक फोटो (Social Media)

AP High Court Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की यह भर्ती उन सभी कैंडिडेट्स के लिए एक सुनहरा मौका है, जो सरकारी नौकरी की तलाश में है. इस भर्ती में 7 वीं पास से ग्रेजुएट तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

AP High Court Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है. आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में अलग अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें 7वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती में कुल 300 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 30 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 अप्रैल 2026 तक है. कैंडिडेट्स आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट aphc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

AP High Court Recruitment 2026: एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

  • लॉ ग्रेजुएट के लिए: कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ (Law) में डिग्री (3 साल या 5 साल का कोर्स) होनी चाहिए. 
  • टेक्निकल पोस्ट के लिए: कैंडिडेट्स के पास किसी यूनिवर्सिटी से BTech (CSC/ ECE/ EEE/ IT में) या MSc (Computer Science) की डिग्री होनी चाहिए. 
  • अन्य ग्रेजुएट पोस्ट के लिए: कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या लॉ में डिग्री होनी चाहिए. 
  • अन्य पदों के लिए: कैंडिडेट्स का 7वीं या 10वीं क्लास पास होना अनिवार्य है. 

वैकेंसी और सैलरी डिटेल्स 

पोस्ट कोडपद का नाम वैकेंसी  सैलरी 
1सेक्शन ऑफिसर0557,100 – 1,47,760
2सीनियर सिस्टम ऑफिसर 0144,570 – 1,27,480
3कंप्यूटर ऑपरेटर3140,970 – 1,24,380
4असिस्टेंट लाइब्रेरियन0140,970 – 1,24,380
5लाइब्रेरियन ग्रेड-II 0135,570 – 1,09,910
6यू.डी. स्टेनोग्राफर 0734,580 – 1,27,480
7असिस्टेंट 7825,220 – 80,910
8एग्जामिनर 2725,220 – 80,910
9टाइपिस्ट 4425,220 – 80,910
10कॉपीइस्ट3425,220 – 80,910
11डाटा एंट्री ऑपरेटर 5025,220 – 80,910
12स्टेनोग्राफर 0125,220 – 80,910
13ऑफिस सबऑर्डिनेट 2020,000 – 61,960

AP High Court Recruitment 2026 Notification Check Here

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट aphc.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • Apply Online for 300 Vacancies 2026 लिंक को चुनें. 
  • न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं.
  • फिर ऑनलाइन फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: बिहार में इंस्ट्रक्टर की वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola