70 वर्ष में प्रोफेसर बनने का मौका, यहां निकली जबरदस्त भर्ती
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 13 Sep 2025 2:58 PM
एम्स प्रोफेसर भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
AIIMS Recruitment: एम्स ने 90 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है. ये मौका उन लोगों के लिए है जो मेडिकल और शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति होगी. ऐसे में अगर आप भी एम्स के प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो योग्यता संबंधित अन्य डिटेल देख लें.
AIIMS Recruitment: एम्स बिलासपुर ने प्रोफेसर के पदों पर शानदार भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति होगी. आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस भर्ती के लिए 70 आयु वाले व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं. अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें. आवेदन करने से पहले योग्यता और आयु सीमा संबंधित डिटेल हासिल कर लें.
AIIMS Recruitment Last Date: देखें अंतिम तारीख
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2025 तय की गई है. वहीं आवेदन की हार्ड कॉपी संस्थान को 29 सितंबर 2025 तक भेजनी होगी. आवेदन करने के लिए aiimsbilaspur.edu.in पर जाएं.
AIIMS Recruitment: इन विभाग में होगी भर्ती
एम्स की इस भर्ती के जरिए विभिन्न विभागों में नियुक्तियां होंगी. प्रोफेसर पदों के लिए एनस्थीसिया, बायोकैमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, ईएनटी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, साइकायाट्री, रेडियोथेरेपी और यूरोलॉजी जैसे विभाग में भर्ती होगी.
AIIMS Vacancy Details: वैकेंसी डिटेल्स
एडिशनल प्रोफेसर स्तर पर कार्डियोलॉजी, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, रेडियोलॉजी, ऑप्थल्मोलॉजी और साइकायाट्री जैसे विभागों में भर्ती होगी. एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए डर्मेटोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी, रेडियोलॉजी में भर्ती होगी.
AIIMS Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री और अनुभव होना आवश्यक है. मेडिकल काउंसिल या एनएमसी से पंजीकरण अनिवार्य है. यदि उम्मीदवार के पास DNB डिग्री है, तो समकक्षता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा.
AIIMS Recruitment Age Limit: आयु सीमा
- प्रोफेसर और अतिरिक्त प्रोफेसर के लिए अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष.
- डिप्युटेशन के लिए 56 वर्ष और सेवानिवृत्त उम्मीदवारों के लिए 70 वर्ष तक छूट.
- एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष रखी गई है.
AIIMS Salary: सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा. प्रोफेसर पद के लिए पे लेवल 14A, जिसमें 1,68,900 से 2,20,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी. एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की सैलरी क्रमशः लेवल 13A2, 13A1 और 12 के अनुसार तय होगी.
यह भी पढ़ें- डायरेक्टर से माली तक, 1732 पदों पर निकली शानदार भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










