ePaper

JIPMAT 2023 फॉर्म करेक्शन विंडो jipmat.nta.ac.in पर ओपन, 4 मई तक सुधार का मौका, डायरेक्ट लिंक

Updated at : 02 May 2023 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
JIPMAT 2023 फॉर्म करेक्शन विंडो jipmat.nta.ac.in पर ओपन,  4 मई तक सुधार का मौका, डायरेक्ट लिंक

JIPMAT 2023 करेक्शन विंडो आज, 2 मई, 2023 से ओपन हो गई है. उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से बदलाव कर सकते हैं. करेक्शन विंडो डायरेक्ट लिंक आगे उपलब्ध कराया गया है. चेक करें.

विज्ञापन

JIPMAT 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने 2 मई, 2023 को JIPMAT 2023 करेक्शन विंडो खोली है. जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे इसे JIPMAT की आधिकारिक साइट jipmat.nta.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं. करेक्शन विंडो आज खुल गई है और 4 मई, 2023 को बंद हो जाएगी. उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपने जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट आवेदन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं.

JIPMAT 2023: सुधार कैसे करें?

  • JIPMAT की आधिकारिक साइट jipmat.nta.ac.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध JIPMAT 2023 करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें.

  • आवश्यक डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • आपका आवेदन प्रदर्शित किया जाएगा.

  • एप्लिकेशन की जांच करें और उसमें बदलाव करें.

  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें.

  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

JIPMAT 2023:  परीक्षा 28 मई को

JIPMAT परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक 150 मिनट की अवधि की होगी. कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा. कुल अंक 400 हैं. पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल हैं. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार JIPMAT की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

JIPMAT 2023: करेक्शन विंडो डायरेक्ट लिंक

JIPMAT 2023 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए यहां है डायरेक्ट लिंक

Also Read: MPBSE MP Board 10th,12th Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा? लेटेस्ट अपडेट
Also Read: CBSE Board 10th 12th Result Date कब आयेगा? डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें परिणाम जानें पूरा प्रोसेस

विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola