ePaper

Jharkhand High Court में निकली बंपर नियुक्ति, अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों के लिए ऐसे करें अप्लाई, आज से आवेदन शुरू

Updated at : 01 Mar 2024 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand High Court में निकली बंपर नियुक्ति, अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों के लिए ऐसे करें अप्लाई, आज से आवेदन शुरू

Jharkhand High Court Stenographer Vacancy 2024

Jharkhand HC Stenographer Vacancy 2024 झारखंड उच्च न्यायालय ने इंग्लिश स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टेनोग्रापर के कुल 399 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी.

विज्ञापन

Jharkhand HC Stenographer Recruitment 2024: झारखंड उच्च न्यायालय ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो उम्मीदवार इच्छुक हैं और झारखंड एचसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाना होगा और आवेदन पत्र जमा करना होगा. शेड्यूल के अनुसार, आवेदन विंडो आज 1 मार्च को खुलेगी और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2024 है.

Jharkhand HC Stenographer Jobs 2024: कैसे करें आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार झारखंड उच्च न्यायालय की वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाएं
स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार स्टेनोग्राफर अधिसूचना 2024 से पात्रता की जांच करें
स्टेप 3: फिर उम्मीदवार दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 4: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें
स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
स्टेप 6: अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
स्टेप 7: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट कर दें
स्टेप 8: अब अभ्यर्थी आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें
स्टेप 9: अंत में उम्मीदवार आवेदन का प्रिंट आउट निकाल लें

Jharkhand HC Stenographer Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
झारखंड हाईकोर्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक में उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट स्टेनोग्राफी स्पीड और 40 प्रति सेकेंड इंग्लिश टाइपिंग की स्पीड होनी चाहिए.

Jharkhand HC Stenographer Vacancy 2024: आयु सीमा
यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. साथ ही ध्यान रहे यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में अभ्यर्थियों को छूट दी जाएगी. जैसे बी.सी.-I और बी.सी.- II के मामले में 37 वर्ष. श्रेणी, महिला के मामले में 38 वर्ष (अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बी.सी.-I और बी.सी.-II) और एसटी व एस.सी. श्रेणियां के मामले में 40 वर्ष(पुरुष और महिला दोनों के लिए).

Jharkhand HC Stenographer Vacancy 2024: आवेदन शुल्क
झारखंड हाईकोर्ट की इस भर्ती में अभ्यर्थियों को 500 रुपए जमा कराने होंगे. वहीं एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 125 रुपए का शुल्क देना होगा. झारखंड हाईकोर्ट की इस भर्ती में आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए यहां दिया जा रहा डिटेल्ड नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola