CM शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र, 10वीं 12वीं के बोर्ड टॉपर को लैपटॉप और 3 लाख का इनाम
Published by : Ravi Mallick Updated At : 31 Aug 2025 7:36 AM
Jharkhand Board Exam Topper Prize: बोर्ड एग्जाम टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार (सांकेतिक फोटो)
Jharkhand Board Exam Topper Prize: झारखंड में दो सितंबर को रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे. साथ ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के राज्य स्तरीय टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा. इस संबंध में जिलों को सूचना भेज दी गई है.
Jharkhand Board Exam Topper Prize: झारखंड में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दो सितंबर को नियुक्ति पत्र मिलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. साथ ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉपर (Jharkhand Board Toppers 2025) रहने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा. यह नियुक्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होगा. इस संबंध में जिलों को पत्र भेजा गया है.
Jharkhand Board Exam Topper Prize: बोर्ड टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार
राज्य सरकार ने बोर्ड परीक्षा टॉपर विद्यार्थियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों (Jharkhand Board Exam Topper Prize) की घोषणा की है. 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को तीन लाख रुपये और एक लैपटॉप दिया जाएगा. द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी को दो लाख रुपये और लैपटॉप, जबकि तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये और लैपटॉप प्रदान किया जाएगा. वहीं जिला स्तर पर दूसरे और तीसरे स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा.
टॉपर्स की लिस्ट में नए बदलाव
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस वर्ष के टॉपर्स (Jharkhand Board Topper) की आधिकारिक सूची जारी की है. इसमें कई नए विद्यार्थियों के नाम जोड़े गए हैं. वहीं कुछ ऐसे नाम, जिन्हें पहले स्कूलों द्वारा जारी रिजल्ट में टॉपर बताया गया था, अब सूची से बाहर हो गये हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि कुछ विद्यार्थियों के अंक स्कूलों द्वारा जारी परिणाम से 0.5% से 1% तक कम पाये गये हैं. इस कारण से नये टॉपरों को शामिल किया गया है.
जेईई सफल छात्र भी होंगे सम्मानित
राज्य सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा कोचिंग के विद्यार्थी भी सम्मानित किये जायेंगे. इस वर्ष आकांक्षा कोचिंग से 25 विद्यार्थियों का चयन देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में हुआ है. इनमें छह विद्यार्थियों को आईआईटी, दस विद्यार्थियों को एनआईटी और शेष को अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश मिला है. मुख्यमंत्री इन सफल विद्यार्थियों को भी सम्मानित करेंगे. इसके अलावा सीबीएसई और आईसीएसई से एडवांस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को भी लैपटॉप देकर प्रोत्साहित किया जाएगा.
उत्कृष्ट विद्यालयों के छात्र भी होंगे पुरस्कृत
मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा. 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा. वहीं द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में पुरस्कार दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 10वीं पास छात्रों के लिए स्कॉलरशिप, अब 15 सितंबर तक करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










