JAC 10th-12th Results 2023: जैक बोर्ड आज जारी कर सकता है मैट्रिक व इंटर साइंस का रिजल्ट, हर अपडेट यहां देखें

JAC 10th-12th Results 2023 Date and Time|मैट्रिक व इंटर साइंस परीक्षा 2023 का रिजल्ट मंगलवार (23 मई 2023) को जारी किया जा सकता है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने रिजल्ट प्रकाशन की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. रिजल्ट दोपहर 2 बजे के बाद जारी किया जा सकता है.
रांची, सुनील झा : मैट्रिक व इंटर साइंस परीक्षा 2023 का रिजल्ट (JAC 10th-12th Results 2023 Date and Time) मंगलवार (23 मई 2023) को जारी किया जा सकता है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने रिजल्ट प्रकाशन की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. रिजल्ट दोपहर 2 बजे के बाद जारी किया जा सकता है. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं.
मैट्रिक की परीक्षा में 4.33 लाख एवं इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में लगभग 75 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. मैट्रिक व इंटर साइंस के रिजल्ट के बाद इंटर आर्ट्स व कॉमर्स के रिजल्ट जारी किये जायेंगे. दोनों रिजल्ट भी इस सप्ताह अंत तक जारी होने की संभावना है. मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू हुई थी, जो अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक चली थी.
झारखंड के सभी 24 जिलों में 1241 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा ली गयी थी. सबसे ज्यादा केंद्र धनबाद और रांची में बने थे. दोनों जिलों में क्रमश: 103 और 102 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. हालांकि, परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या के मामले में गिरिडीह पहले नंबर पर रहा. यहां सबसे ज्यादा 37716 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. इसके बाद रांची में 36509 बच्चे परीक्षा देने के लिए रजिस्टर्ड थे.
Also Read: JAC Board 10th Result 2023 LIVE: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट कब जारी होगा, देखें लेटेस्ट अपडेट
मैट्रिक की परीक्षा में गिरिडीह के सबसे ज्यादा 37716 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. परीक्षा देने वाले सबसे कम बच्चे खूंटी जिला से थे. यहां सिर्फ 6,630 स्टूडेंट्स ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी.
-
गिरिडीह – 37716
-
रांची – 36509
-
पलामू – 35518
-
धनबाद – 28847
-
हजारीबाग – 27720
-
बोकारो – 25135
-
पूर्वी सिंहभूम – 22720
-
गढ़वा – 21971
-
देवघर – 17330
-
पश्चिमी सिंहभूम – 17159
-
चतरा – 16440
-
गोड्डा – 16354
-
दुमका – 14638
-
गुमला – 14431
-
रामगढ़ – 13730
-
सरायकेला – 13197
-
कोडरमा – 12661
-
साहिबगंज – 12502
-
लातेहार – 11312
-
जामताड़ा – 8266
-
सिमगेडा – 8138
-
लोहरदगा – 7700
-
पाकुड़ – 7094
-
खूंटी – 6630
कुल – 433718
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




