Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार, jacresults.com पर करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 May 2025 5:44 PM
Jharkhand Board 10th Result 2025
Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है. बता दें कि झारखंड बोर्ड की तरफ से मैट्रिक का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी होगा.
Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र जल्द ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है. रिजल्ट जारी होने का बाद छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से मार्कशीट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट की घोषणा JAC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर होगी.
झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. हालांकि, इस साल झारखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं देखने को मिली थीं. ऐसे में रिजल्ट जारी होने में देर हो सकती है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
Jharkhand Board 10th Result 2025 ऐसे कर सकेंगे चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर News के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर JAC Class X Result 2025 के लिंक पर जाना होगा.
- इसके बाद रिजल्ट चेक करने का विकल्प खुलेगा.
- इसमें छात्र पहले रोल नंबर और फिर रोल कोड डालकर लॉगिन करें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आएगा रिजल्ट
झारखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा. झारखंड बोर्ड के नतीजे जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट, पास पर्सेंटेज, लड़के एवं लड़कियों के प्रदर्शन आदि की जानकारी भी साझा की जाएगी. रिजल्ट से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर मिल जाएगा.
JAC 10th Result 2025 by SMS: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट एसएमएस से पाएं
छात्र जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है वे भी स्वयं ही SMS के माध्यम से रिजल्ट की जांच कर सकेंगे. इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में जाकर Result <स्पेस> JAC 10th <रोल नंबर> <स्पेस>, रोल कोड लिखकर 562630 पर भेजना होगा. इसके बाद बोर्ड की ओर से कुछ देर बाद रिजल्ट भेज दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










