JEE Advanced 2026 : आईआईटी रुड़की ने शुरू की जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
JEE Advanced 2026 Registration Begins
आईआईटी रुड़की की ओर से जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन कर दी गयी है. जानें आवेदन की प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में…
JEE Advanced 2026 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जेईई मेन 2026 में सफल अभ्यर्थी 23 अप्रैल 2026, सुबह 10:00 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवश्यक योग्यता
- मान्यताप्राप्त बोर्ड से उम्मीदवार ने 2025 या 2026 में फिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथ्स विषयों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की हो.
- उम्मीदवार ने जेईई मेन 2026 के शीर्ष 2.5 लाख रैंक प्राप्त करनेवाले छात्रों में जगह बनायी हो या निर्धारित कट-ऑफ प्राप्त किया हो.
- उम्मीदवार का जन्म 1 अक्तूबर, 2001 को या उसके बाद होना चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें : DRDO INMAS Internship 2026 : डीआरडीओ में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, स्टाइपेंड में मिलेंगे 5000 रुपये प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल jeeadv.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. साथ ही आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों को 3200 रुपये एवं महिला/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग उम्मीदवारों को 1600 रुपये का भुगतान करना होगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
रजिस्ट्रेशन की शुरुआत : 23 अप्रैल, 2026 (सुबह 10:00 बजे)
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 2 मई, 2026 (रात 11:59 बजे)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 4 मई, 2026 (रात 11:59 बजे)
परीक्षा की तिथि: 17 मई, 2026.
अन्य जानकारी के लिए देखें : jeeadv.ac.in
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची खरे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










