Jasprit Bumrah Education Qualification: कितना पढ़े-लिखे हैं 'बूम-बूम बुमराह’? जहां पढ़ते थे, वहीं वाइस प्रिंसिपल थींं मां

Jasprit Bumrah Education Qualification
Jasprit Bumrah Education Qualification: जसप्रीत बुमराह ने अहमदाबाद के निर्माण हाई स्कूल से पढ़ाई की, जहां उनकी मां वाइस प्रिंसिपल थीं. स्कूल के दिनों से ही वे क्रिकेट में रुचि रखते थे. आगे चलकर उन्होंने गुजरात की रॉयल क्रिकेट अकादमी से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली और यहीं से उनका प्रोफेशनल सफर शुरू हुआ.
Jasprit Bumrah Education Qualification in Hindi: जसप्रीत बुमराह भारत के जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी हैं. वह सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की ओर से खेलते हैं और उन्हें दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में गिना जाता है. भारत में उन्हें बूम-बूम बुमराह भी कहा जाता है. बुमराह ने अपने क्रिकेट के करियर में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और इसके अलावा वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की लिस्ट में भी रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्रतिभा के साथ ही उनकी एकेडमिक जर्नी कैसी है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं जसप्रीत बुमराह की शिक्षा (Jasprit Bumrah Education Qualification) और उनके बारे में.
जसप्रीत बुमराह की शिक्षा (Jasprit Bumrah Education Qualification)
रिसर्च और रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह का जन्म 29 नवंबर 1991 को दिल्ली में एक सिख पंजाबी परिवार में हुआ था जो अहमदाबाद, गुजरात में रहता था. बुमराह के पिता जसबीर सिंह की मृत्यु तब हुई जब वह सिर्फ 5 साल के थे और उनकी मध्यमवर्गीय मां दलजीत बुमराह अहमदाबाद में एक गुजराती शिक्षिका थीं. जसप्रीत बुमराह की एजुकेशन जर्नी को देखा जाए तो उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके में स्थित निर्माण हाई स्कूल से की. खास बात यह है कि उनकी मां इसी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल थीं. उनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं है.
यह भी पढ़ें- Sunny Deol Education Qualification: ‘ढाई किलो के हाथ’ वाले सनी देओल ने कहां से की पढ़ाई? ऐसा है एजुकेशन का पूरा सफर
स्कूल की क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रहे बुमराह (Jasprit Bumrah Education Qualification)
बुमराह स्कूल की क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रहे. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए गुजरात की रॉयल क्रिकेट अकादमी में एडमिशन लिया, जहां से उनकी प्रोफेशनल क्रिकेट की तैयारी शुरू हुई.
जसप्रीत बुमराह का करियर (Jasprit Bumrah Education Qualification)
जसप्रीत बुमराह ने अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर अक्टूबर 2013 में गुजरात की ओर से विदर्भ के खिलाफ खेलकर शुरू किया था. इससे पहले उन्होंने 2012-13 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था. आईपीएल में बुमराह ने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 19 साल की उम्र में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी और एडिलेड में भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. जनवरी 2018 में बुमराह ने अपना टेस्ट डेब्यू दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स में किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




