सिलेबस कितना पूरा हुआ, किसने किया होमवर्क? सब पकड़ा जाएगा, दिल्ली के स्कूलों में 'इंस्पेक्शन ड्राइव'
Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Nov 2025 6:32 PM
Delhi School में इंस्पेक्शन ड्राइव
Delhi School News: दिल्ली सरकार ने तय कर लिया है कि इस बार बच्चों की पढ़ाई पर बिल्कुल समझौता नहीं होगा. इसी वजह से स्कूलों में एक बड़ा इंस्पेक्शन ड्राइव शुरू कर दिया गया है, जो फरवरी 2026 तक चलेगा. अब क्लासरूम, टीचर्स की पढ़ाई, बच्चों की प्रगति पर खास नजर रखी जाएगी.
Delhi School News: दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा निरीक्षण अभियान शुरू किया है. यह अभियान फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें स्कूलों की क्लासरूम, टीचिंग और बच्चों की प्रगति की बारीकी से जांच की जाएगी. डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन (DoE) ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को स्कूलों का दौरा करें.
अब हफ्ते में तीन बार स्कूलों में चेकिंग होगी. जरूरत पड़ने पर अधिकारी स्कूल के दौरान किसी भी समय अचानक पहुंच सकते हैं, चाहे दिन का स्कूल हो या शाम का. यह सुनिश्चित करने के लिए कि नई एजुकेशनल योजनाएं सही तरीके से लागू हो रही हैं और बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी तो नहीं है.
Delhi School में क्या है इंस्पेक्शन ड्राइव
मिड-टर्म परीक्षा के रिजल्ट की भी जांच होगी. जहां बच्चे ज्यादा कमजोर दिखेंगे, वहां अधिकारी ज्यादा बार जाएंगे. टीचर्स का टाइमटेबल, लेसन प्लान, टीचिंग मटीरिय सब देखा जाएगा. छात्रों और टीचर्स की हाजिरी भी चेक की जाएगी. हर विजिट में कम से कम 15 मिनट क्लासरूम में बैठकर पढ़ाई का निरीक्षण करना जरूरी होगा. इसमें बच्चे से छोटा टेस्ट या सवाल-जवाब भी शामिल हो सकता है.
इंस्पेक्शन ड्राइव में क्या होगा?
- कमजोर बच्चों को दी जा रही extra क्लासेस
- एन्हांसमेंट गतिविधियां
- पीयर लर्निंग
- लाइब्रेरी का इस्तेमाल
- साइंस और कंप्यूटर लैब की स्थिति
- खेल की सुविधाएं
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ड्राइव
शिक्षा विभाग ने कहा है कि सभी निरीक्षणों की मॉनिटरिंग की जाएगी. यह अभियान जिले और जोन के रूटीन निरीक्षणों के अलावा चल रहा है. यानी इस बार कोई ढिलाई नहीं चलेगी. आने वाले महीनों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई में काफी बदलाव दिखने की उम्मीद है. अगर ये अभियान सफल रहा, तो बच्चे बेहतर सीखेंगे, टीचर्स बेहतर पढ़ाएंगे, और स्कूल पहले से भी ज्यादा व्यवस्थित नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: बिहार के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए Good News! बढ़ाई गईं नीट पीजी की सीटें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










