IIT Patna में पढ़ाई के साथ स्वाद का तड़का, कॉफी मैगी और बासमती चावल, देखें हॉस्टल का पूरा Menu
Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 Jun 2025 7:17 PM
IIT Patna Hostel Menu and Fee
IIT Patna Hostel Menu: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में जो छात्र बिहार में रहकर बीटेक करना चाहते हैं वो आईआईटी पटना में एडमिशन ले सकते हैं. आईआईटी पटना का नाम अपने बेस्ट फैकल्टी और कोर्स के साथ-साथ अच्छे माहौल के लिए भी मशहूर है. यहां का हॉस्टल छात्रों को काफी आकर्षित करने वाला है.
IIT Patna Hostel Menu: बिहार में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की बात करें तो सबसे ऊपर नाम आईआईटी पटना का सामने आता है. IIT पटना अपने बेहतर पढ़ाई के साथ-साथ शानदार माहौल के लिए भी जाना जाता है. इस कॉलेज का हॉस्टल (IIT Patna Hostel Fees) लाइफ छात्रों को अपनी ओर आकर्षित करता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां के हॉस्टल की फीस कितनी है और हॉस्टल के मेस में छात्रों को क्या-क्या परोसा जाता है.
IIT Patna Hostel Fees: आईआईटी पटना हॉस्टल फीस
आईआईटी पटना में हॉस्टल सुविधा छात्रों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करती है. यहां लड़के और लड़कियों दोनों के लिए अलग-अलग हॉस्टल उपलब्ध हैं. हॉस्टल की फीस सेमेस्टर के अनुसार ली जाती है, जिसमें कई मदों को शामिल किया गया है.
IIT Patna Hostel Fees Structure यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
फीस स्ट्रक्चर 2023 के अनुसार आईआईटी पटना में हॉस्टल एकेडमिक फीस 6500 रुपये प्रतिवर्ष हैं. इसके अलावा जिमखाना के चार्ज 5000 रुपये प्रति सेमेस्टर के हैं. बता दें कि आईआईटी पटना में मेस सिक्योरिटी के रूप में 1000 रुपये लिए जाते हैं जो रिफंडेबल होती है.
IIT Patna Hostel Mess Timing: खाने की टाइमिंग क्या है?
| भोजन का प्रकार | समय | दिन |
|---|---|---|
| नाश्ता | 08:00 – 10:00 सुबह | सोमवार से शुक्रवार |
| 08:00 – 10:30 सुबह | शनिवार, रविवार और छुट्टियों के दिन | |
| दोपहर का भोजन | 12:30 – 14:30 दोपहर | सभी दिन |
| चाय/नाश्ता | 17:15 – 18:00 शाम | सभी दिन |
| रात का खाना | 20:00 – 22:00 रात (गर्मी) | सभी दिन |
| 19:30 – 21:30 रात (सर्दी) | सभी दिन |
IIT Patna Hostel Menu: खाने का मेन्यू कैसा है?
आईआईटी पटना के ऑफिशियल हॉस्टल मेन्यू 2022 के अनुसार, नियमित उपयोग के लिए बासमती चावल में इंडिया गेट, दावत रोजाना, कोहिनूर चारमीनार और पतंजलि ब्रांड के खाने मिलते हैं. आटा में आशीर्वाद, पिल्सबरी और फॉर्च्यून चक्की फ्रेश लोकप्रिय हैं. मसालों में एवररेस्ट, एमडीएच और कैच/टाटा संपन्न विश्वसनीय हैं.
हॉस्टल में तेल के लिए धारा, फॉर्च्यून, एमामी, महाकोश अच्छे विकल्प हैं. सुबह और शाम को कॉफी में नेस्कैफे, ब्रुक बॉन्ड; चाय में टाटा, लिप्टन और रेड लेबल ब्रांड दिया जाता है. इसके अलावा पापड़ में लिज्जत और बीकानेर; दूध-दही-पनीर में सुधा, अमूल और मदर डेयरी; और नमक, अचार, जैम जैसे उत्पादों के लिए किसान, प्रिया, टॉप्स आदि विश्वसनीय ब्रांड के सामान मंगाए जाते हैं.
पहले राउंड में IIT Patna की सीटों पर अपडेट, ऐसी है ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










