ePaper

ICSI CSEET 2025: जुलाई सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा की तारीख और डाउनलोड करने का तरीका

Updated at : 27 Jun 2025 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
ICSI CSEET 2025 Admit Card OUT

ICSI CSEET 2025 Admit Card OUT

ICSI CSEET 2025: ICSI ने CSEET जुलाई 2025 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार icsi.edu से यूनिक आईडी और जन्मतिथि के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नवंबर सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू है.

विज्ञापन

ICSI CSEET 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) के जुलाई 2025 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, तो अब आप अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से डाउनलोड कर सकते हैं.

कब होगी परीक्षा?

CSEET परीक्षा का आयोजन शनिवार, 5 जुलाई 2025 को किया जाएगा. परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी और इसमें कुल 140 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे.

परीक्षा में निम्नलिखित चार खंड शामिल होंगे:

  • बिजनेस कम्युनिकेशन
  • लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग
  • इकोनॉमिक्स और बिजनेस एनवायरनमेंट
  • करंट अफेयर्स और क्वांटेटिव एप्टीट्यूड

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले icsi.edu वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर “Download CSEET Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी यूनिक आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन होगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालें.

नवंबर सत्र का रजिस्ट्रेशन भी शुरू

ICSI ने नवंबर 2025 सत्र के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नवंबर सत्र की परीक्षा 8 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी.

Also Read: Astronaut Food In Space: अंतरिक्ष में क्या खाते हैं एस्ट्रोनॉट्स? जानिए जमीन की थाली से कितनी अलग होती है उनकी डाइट

Also Read: Shubhanshu Shukla: ये हैं भारत के टॉप-10 अंतरिक्ष यात्री, जानिए शुभांशु शुक्ला किस नंबर पर हैं?

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola