IAS AI Photo Case: एआई फोटो शेयर कर फंसी IAS स्मिता, UPSC रैंक करेगा हैरान, 22 की उम्र में बनीं टॉपर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Apr 2025 5:27 PM
IAS AI Photo Case (IAS स्मिता सभरवाल Pic Credit Instagram)
IAS AI Photo Case: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने इन दिनों पूरी दुनिया को दीवाना बना रखा है. एआई जितना सुविधाजनक है उतना ही खतरनाक भी. एआई के इस खेल में यूपीएससी टॉपर सीनियर आईएएस स्मिता सभरवाल भी फंसती नजर आई हैं. स्मिता सभरवाल की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है.
IAS AI Photo Case: एआई का क्रेज सोशल मीडिया से लेकर आम जिंदगी में भी नजर आने लगा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस जाल में सीनियर आईएएस स्मिता सभरवाल भी फंसती नजर आई हैं. हाल ही में उनके द्वारा शेयर एक फोटो से विवाद शुरू हो गया. आईएएस स्मिता सभरवाल लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. महज 22 की उम्र में UPSC सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा क्रैक करने वाली स्मिता सभरवाल की कहानी को करीब से जानते हैं.
IAS Smita Sabharwal Story: स्मिता सभरवाल की सक्सेस स्टोरी
आईएस स्मिता सभरवाल का जन्म 19 जून, 1977 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक बंगाली परिवार में हुआ था. उनके पिता कर्नल प्रणब दास भारतीय सेना में सेवारत थे और उनकी मां पूरबी दास एक गृहिणी रही हैं. स्मिता सभरवाल की शुरुआती पढ़ाई सिकंदराबाद के सेंट ऐन हाई स्कूल से हुई है.
ICSE Board Topper: बनी बोर्ड एग्जाम टॉपर
स्मिता सभरवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर ICSE परीक्षा में टॉप किया था. स्कूलिंग खत्म होने के बाद उन्होंने हैदराबाद के सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर विमेन से कॉमर्स की डिग्री हासिल की. कॉलेज के साथ ही स्मिता सिविल सर्विस की तैयारी में लग गईं.
UPSC में टॉपर
सिविल सर्विस की परीक्षा स्मिता ने महज 22 की उम्र में दी थी. उन्होंने 2000 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की. इसमें उन्हें ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त हुआ. स्मिता को आईएएस सर्विस और आंध्र प्रदेश कैडर मिला. बता दें कि वर्तमान में वो तेलंगाना में पर्यटन और संस्कृति विभाग की प्रमुख सचिव के रूप में कार्यरत हैं.
IAS AI Photo Case: क्या है पूरा मामला?
आईएएस अधिकारी स्मिता सभरवाल ने हाल ही में दराबाद विश्वविद्यालय (यूओएच) के पास कांचा गाचीबोवली में 400 एकड़ के भूखंड की फोटो शेयर की. यह फोटो AI Generated है. इस फोटो को शेयर करने के लिए उन्हें बुधवार को साइबराबाद पुलिस से नोटिस मिला. बता दें कि इस फोटो में दो हिरण और एक मोर के साथ बुलडोजर दिखाई दे रहे थे.
यह भी पढ़ें: Success Story: दिल्ली बॉम्बे नहीं, बिहार के इस कॉलेज से पढ़कर राधा को Microsoft में प्लेसमेंट, लाखों का पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










