Library बेचकर बीवी को पढ़ाया, दिल्ली पुलिस में नौकरी मिलते ही पत्नी हुई फरार

लड़की की तस्वीर एआई जेनरेटेड (सांकेतिक), पीले घेरे में पती की तस्वीर
हरियाणा के एक पति पत्नी की कहानी चर्चा में है. 26 साल के एक युवक ने पत्नी को सरकारी नौकरी कराने के लिए लाइब्रेरी और जमीन बेच दी. वो खुद पत्नी को पढ़ाया करता था और लिखित और फिजिकल टेस्ट की तैयारी कराता था. लेकिन नौकरी मिलते ही पत्नी ने पति को छोड़ दिया.
Haryana Husband Wife: हरियाणा के पलवल शहर के रहने वाले 26 वर्षीय पीतम इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उन्होंने पत्नी की सरकारी नौकरी के लिए खुद की लाइब्रेरी बेच डाली. पीतम ने यह साबित कर दिया कि सच्चा प्यार सिर्फ साथ निभाने तक सीमित नहीं होता, बल्कि कठिनाइयों में भी जीवनसाथी के सपनों को साकार करने का नाम है. इस युवक के प्यार और साथ की हर तरफ चर्चा हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं पीतम और इनकी कहानी क्या है.
Haryana Library Love Story: लाइब्रेरी में शुरू हुआ प्यार
पीतम हरियाणा स्थित पलवल शहर के बड़ौली गांव के रहने वाले हैं. उनकी उम्र महज 26 वर्ष बताई जा रही है. वर्ष 2021 में पीतम ने गांव में एक लाइब्रेरी शुरू की थी ताकि युवा वर्ग सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर सकें. इसी लाइब्रेरी में उनकी मुलाकात राजीव नगर की एक लड़की से हुई. मुलाकातें बढ़ीं और रिश्ता प्यार में बदल गया. आखिरकार 4 जनवरी 2023 को दोनों ने बल्लभगढ़ के आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई.
Haryana Husband Wife: पढ़ाई के लिए बेच दी लाइब्रेरी
शादी के बाद उनकी पत्नी ने दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन किया. यही वह मोड़ था जहां पीतम की असली परीक्षा शुरू हुई. पत्नी की पढ़ाई और तैयारी के लिए उन्हें भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. पत्नी के सपनों को उड़ान देने के लिए उन्होंने अपनी लाइब्रेरी बेच दी. इतना ही नहीं जमीन का एक हिस्सा भी बीक गया. पलवल का ये त्याग सिर्फ पैसे का नहीं था. पत्नी की सरकारी नौकरी के लिए उन्होंने खुद को भी पीछे रखा.
Haryana Husband Wife: पति ने कराई परीक्षा की तैयारी
पीतम अपनी पत्नी को खुद से लिखित परीक्षा की तैयारी भी कराते थे. साथ ही उन्होंने फिजिकल टेस्ट की प्रैक्टिस में भी साथ दिया. आखिरकार, वो समय आया जब पीतम की मेहनत रंग लाई और फरवरी 2024 में उनकी पत्नी का चयन दिल्ली पुलिस में हुआ और ट्रेनिंग का बुलावा आया.
Delhi Police Constable: पत्नी ने नौकरी पाने के लिए किया धोखा
लेकिन पीतम की दुनिया उस वक्त पलट गई जब उनकी पत्नी ने दिल्ली पुलिस नौकरी पाने के बाद वेरिफिकेशन के दौरान उनको धोखा देकर खुद को अविवाहित बताया. फरवरी 2025 में ट्रेनिंग खत्म होने के बाद उनकी जब पत्नी सीधे अपने मायके चली गई तब पीतम को इसकी जानकारी हुई. पीतम ने पत्नी पर धोखा देने और शादीशुदा होने की बात छिपाकर दिल्ली पुलिस में नौकरी पाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद ये मामल सोशल मीडिया पर आया.
यह भी पढ़ें- NEET Success Story: कैंसर पीड़ित मां, किसान पिता…राजस्थान के इस लड़के ने नीट में रच दिया इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










