Harvard Notice: भारतीय छात्रों के लिए हार्वर्ड की चेतावनी! 72 घंटे में पूरी करें ये 6 अहम शर्तें या गंवाएं एडमिशन

Updated:
विज्ञापन
Harvard Notice

Harvard Notice

Harvard Notice: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के दाखिले पर रोक लगाई गई है. ट्रंप प्रशासन ने 72 घंटे के भीतर 6 अहम शर्तें पूरी करने का निर्देश दिया है. यह कदम भारत समेत अन्य देशों के छात्रों के भविष्य पर बड़ा असर डाल सकता है. ऐसे में यहां जानें क्या हैं वह 6 शर्तें.

विज्ञापन

Harvard Notice: अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना देख रहे भारतीय और अन्य विदेशी छात्रों के लिए बड़ी चुनौती सामने आई है. अमेरिकी प्रशासन ने नया आदेश जारी करते हुए एफ-1 और जे-1 वीजा पर आए छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है. इस फैसले से भारत समेत कई देशों के हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है.

ट्रंप प्रशासन का सख्त कदम

अमेरिका की पूर्व डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा लागू किए गए इस नियम के तहत विदेशी छात्रों को 72 घंटे का समय दिया गया है. इस दौरान उन्हें छह शर्तों को पूरा कर जरूरी दस्तावेज विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपने होंगे. केवल उन्हीं छात्रों को आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जो इन शर्तों का पालन करेंगे.

विदेशी छात्रों के लिए क्या हैं 6 जरूरी शर्तें?

  1. अवैध गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज: छात्रों को अपने पास मौजूद किसी भी अवैध गतिविधि से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, ऑडियो या वीडियो प्रशासन को सौंपना होगा.
  2. हिंसा से जुड़े पुराने वीडियो: पिछले पांच वर्षों में किसी भी प्रकार की हिंसा से जुड़े वीडियो या ऑडियो क्लिप्स, चाहे वे कैंपस से संबंधित हों या बाहर के, उन्हें भी जमा करना होगा.
  3. धमकी से जुड़े रिकॉर्ड: ऐसे सभी ई-मेल या रिकॉर्ड जिनमें विश्वविद्यालय कर्मियों को धमकी देने की बात हो, छात्रों को सौंपने होंगे.
  4. मानवाधिकार हनन से संबंधित प्रमाण: यदि किसी छात्र ने यूनिवर्सिटी स्टाफ या किसी सहपाठी के अधिकारों का हनन किया है और उसका कोई प्रमाण है, तो वह भी देना अनिवार्य होगा.
  5. विरोध प्रदर्शन से जुड़ी सामग्री: किसी भी प्रकार के आंदोलन या प्रदर्शन से जुड़ी रिपोर्ट, पोस्टर, या वीडियो को भी जमा करना होगा.
  6. अनुशासनहीनता से संबंधित दस्तावेज: किसी भी छात्र की अनुशासनहीनता से संबंधित रिकार्ड को भी प्रशासन के पास जमा करना होगा.

800 भारतीय छात्र भी प्रभावित

जानकारी के अनुसार, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इस समय लगभग 800 भारतीय और 6800 अन्य विदेशी छात्र हैं. इस फैसले से सभी के करियर पर संकट मंडरा रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक ये शर्तें पूरी नहीं होतीं, किसी भी छात्र को दाखिला नहीं दिया जाएगा.

Also Read: Harvard University Ban: विदेशी छात्रों के लिए बंद हुए हार्वर्ड के दरवाजे, ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला!

Also Read: Canada Work Permit: कनाडा में वर्क परमिट के लिए आवेदन कैसे करें, कौन कर सकता है अप्लाई?

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola