ePaper

GSEB Gujarat 10th SSC Result 2025 OUT: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Updated at : 08 May 2025 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2025 OUT

CBSE 10th Result 2025 OUT

GSEB Gujarat 10th SSC Result 2025 OUT: गुजरात बोर्ड (GSEB) ने 10वीं कक्षा (SSC) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर चेक कर सकते हैं. परीक्षा फरवरी से मार्च 2025 के बीच हुई थी. जिन छात्रों के नंबर कम हैं उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा. रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट साइट पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

GSEB Gujarat 10th SSC Result 2025 OUT: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 10वीं (SSC) का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना परिणाम गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर देख सकते हैं. इस साल गुजरात बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 10 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थीं.

GSEB Gujarat 10th SSC Result 2025 OUT: कैसे चेक करें?

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं.
  • होमपेज पर मौजूद ‘Result’ लिंक पर क्लिक करें.
  • पेज ओपन होने के बाद बॉक्स में अपना सीट नंबर दर्ज करें.
  • सभी जानकारी सही फिल करने के बाद ‘Submit’ टैब पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी ले लें.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th-12th Result 2025 Update: रिजल्ट से पहले सीबीएसई ने छात्रों को दिया ये एक्सेस, बस करना होगा ये काम

फेल होने पर करना होगा ये काम (GSEB Gujarat 10th SSC Result 2025 OUT)

जो छात्र किसी अन्य बोर्ड की मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं या उनके नंबर कम आते हैं तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा. इस परीक्षा से छात्र अपने कमजोर विषयों में दोबारा प्रयास कर सकेंगे और पास होने का एक और मौका पा सकेंगे. बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी अलग सूचना जल्द ही जारी की जाएगी, जिसमें आवेदन की तारीख, फीस और परीक्षा की तिथि की जानकारी दी जाएगी. 

GSEB 10th Result 2025 Direct Link

दो शिफ्ट में हुई थीं परीक्षाएं (GSEB Gujarat 10th SSC Result 2025 OUT)

इस बार परीक्षाएं दो शिफ्ट में हुई थीं. पहली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक. पिछले साल यानी 2024 में गुजरात बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 82.56% छात्र पास हुए थे.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2025: इंटरनेट का झंझट खत्म, अब सीधे फोन में पाएं CBSE 10वीं का रिजल्ट

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola