ePaper

CBSE 10th Result 2025: इंटरनेट का झंझट खत्म, अब सीधे फोन में पाएं CBSE 10वीं का रिजल्ट

Updated at : 13 May 2025 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2025

CBSE Results 2025 OUT Soon

CBSE 10th Result 2025: अब CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं! स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सीधे अपने मोबाइल फोन में SMS या DigiLocker के ज़रिए पा सकते हैं. इससे वेबसाइट क्रैश की चिंता खत्म हो जाती है और रिजल्ट देखना आसान हो जाता है. बस कुछ स्टेप्स में आप अपना मार्कशीट फोन पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

CBSE 10th Result 2025 in Hindi: सीबीएसई की ओर से 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. अगर आप अपना रिजल्ट ऑफलाइन चेक करना चाहते हैं तो अपना रिजल्ट सीधे अपने मोबाइल फोन में SMS या DigiLocker के माध्यम पा सकते हैं. ऐसे CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां आप ऑफलाइन रिजल्ट (CBSE 10th Result 2025) चेक करने के तरीके देख सकते हैं.

CBSE 10th Result 2025: अब मोबाइल से सीधे देखें रिजल्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई कभी भी अपना रिजल्ट जारी कर सकता है. CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट स्टूडेंट्स अपने मोबाइल फोन से भी देख सकते हैं. इंटरनेट या वेबसाइट क्रैश की चिंता न करें और छात्र SMS या डिजिलॉकर ऐप की मदद से अपना रिजल्ट देखें. बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को एक नंबर पर SMS भेजना होता है या डिजिलॉकर पर लॉगइन करना होता है. 

सीबीएसई का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर कैसे देखें? (CBSE Results 2025 on Digilocker)

डिजिलॉकर से CBSE रिजल्ट (CBSE Results 2025 on Digilocker) ऐसे चेक करें:

  • सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • अगर आपका पहले से अकाउंट है तो लॉग इन करें
  • अगर आप नए यूजर हैं तो साइन अप (Sign Up) करें
  • लॉग इन करने के बाद “Education” या “Results” सेक्शन में जाएं
  • वहां आपको CBSE Result का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जरूरी डिटेल भरें
  • सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th 12th Board Result 2025 OUT Soon Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द हो रहा जारी, cbse.gov.in पर सबसे पहले

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट (CBSE Result by SMS in Hindi)

सीबीएसई का रिजजल्ट SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए छात्र को अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाकर एक मैसेज टाइप करना होगा.

  • 10वीं के छात्रों को लिखना होगा: CBSE10 <Roll Number> <Roll Code> <Centre Number>
  • 12वीं के छात्रों को लिखना होगा: CBSE12 <Roll Number> <Roll Code> <Centre Number>
  • इसके बाद यह मैसेज 7738299899 नंबर पर भेज दें.  कुछ ही देर में संबंधित छात्र का रिजल्ट मोबाइल पर SMS के जरिए मिल जाएगा.
विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola