नहीं है कोचिंग जाने की जरूरत, घर बैठे करें NEET UG की तैयारी, Gemini ऐप पर करें प्रैक्टिस

नीट यूजी
Google Gemini NEET UG Practice: NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए सही मार्गदर्शन और रेगुलर प्रैक्टिस बेहद जरूरी होता है. हालांकि, कोचिंग और टेस्ट सीरीज की फीस अक्सर काफी ज्यादा होती है. लेकिन गूगल Gemini ऐप से आप घर बैठे प्रैक्टिस कर सकते हैं.
Google Gemini NEET UG Practice: Google का AI प्लेटफॉर्म Gemini अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्रों को मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस क्वेश्चन भी उपलब्ध करा रहा है. इससे छात्र अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं और कमजोर टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं.
NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए सही गाइडेंस और लगातार प्रैक्टिस बेहद जरूरी होती है. कई बार कोचिंग या टेस्ट सीरीज महंगी होती है, ऐसे में Google का यह फ्री प्लेटफॉर्म छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
कैसे नीट स्टूडेंट्स को मदद करेगा ये ऐप
Gemini ऐप के जरिए छात्र NEET सिलेबस के अनुसार सवालों की प्रैक्टिस कर सकते हैं.
- चैप्टर-वाइज क्वेश्चन मिलेंगे
- डाउट क्लियर करने में मदद मिलेगी
- समय-समय पर मॉक टेस्ट देकर तैयारी जांच सकते हैं
छात्रों के लिए क्या है फायदा?
- फ्री में क्वालिटी प्रैक्टिस
- AI बेस्ड पर्सनलाइज्ड लर्निंग
- कहीं भी, कभी भी तैयारी का मौका
कैसे करें Gemini ऐप से NEET UG के लिए प्रैक्टिस?
- अपने एंड्रॉइड फोन में Google Play Store खोलें और Gemini App डाउनलोड करें
- ऐप ओपन करके अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें
- ऐप में जाकर लिखें या बोलें: “I want to take a NEET mock test”
- इसके बाद AI आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से जुड़े प्रश्न देगा
- सभी सवाल हल करें और टेस्ट पूरा करें
- लास्ट में Submit करें, आपका स्कोर तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा
यह भी पढ़ें- OFSS Bihar 11th admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं में अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




