CBSE Board Topper: रुद्रपुर के हर्षा ने किया कमाल, हर विषय में 100 में 100 मार्क्स

Updated:
विज्ञापन

हर्षा सीबीएसई में हासिल किया हर विषय में 100 मार्क्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CBSE Board Topper: हर्षा ने सभी 5 विषयों में 100 में 100 मार्क्स हासिल किया है. उन्होंने अपनी सफलता का क्रेडिट अपने माता-पिता और टीचर्स को दिया.

विज्ञापन

CBSE Board Topper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. 10वीं के रिजल्ट में उत्तराखंड के रुद्रपुर की छात्रा हर्षा ने शानदार परफॉर्म किया है. ऐसे तो कई स्टूडेंट्स ने शानदार मार्क्स हासिल किए हैं. लेकिन हर्षा का रिजल्ट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्हें हर सब्जेक्ट में 100 नंबर मिले हैं.

विज्ञापन

CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 में हर्षा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. इस सफलता का क्रेडिट उन्होंने अपने परिवार, स्कूल और शहर का दिया है.


हर विषय में परफेक्ट स्कोर

हर्षा ने सभी विषयों में पूरे अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उनका यह प्रदर्शन अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन गया है.

कैसे की बोर्ड परीक्षा की तैयारी?

हर्षा ने नियमित पढ़ाई और सही टाइम मैनेजमेंट पर फोकस किया. उन्होंने स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ खुद से रिवीजन और प्रैक्टिस पर खास ध्यान दिया. सोशल मीडिया से दूरी बनाकर उन्होंने अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर फोकस किया.

परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल

हर्षा की इस सफलता से उनके परिवार और स्कूल में खुशी की लहर है. शिक्षकों ने भी उनकी मेहनत और अनुशासन की सराहना की है.

छात्रों के लिए संदेश

हर्षा का कहना है कि अगर छात्र लगातार मेहनत करें और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, तो सफलता जरूर मिलती है. CBSE 10वीं रिजल्ट में हर साल कई छात्र बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं, लेकिन 100% अंक हासिल करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. हर्षा की यह सफलता आने वाले छात्रों के लिए एक मजबूत प्रेरणा है.

यह भी पढ़ें- जहां रोशनी कम थी, वहीं से चमकी चांदनी, स्ट्रीट लाइट में पढ़ाई कर बोर्ड में हासिल किए 98.8%

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola