जहां रोशनी कम थी, वहीं से चमकी चांदनी, स्ट्रीट लाइट में पढ़ाई कर बोर्ड में हासिल किए 98.8%

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :17 Apr 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
MP Board 12th Topper Story Chandni

चांदनी विश्वकर्मा

MP Board 12th Topper Story: लगातार प्रैक्टिस और सही स्ट्रैटजी के दम पर बड़ी-से-बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. भोपाल की चांदनी ने इसे सच कर दिखाया. स्लम इलाके में रहना, स्ट्रीट लाइट में मच्छरों के बीच पढ़ाई करना और बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन मार्क्स से हासिल करना, इस बात का उदाहरण है.

विज्ञापन

MP Board 12th Topper Story: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आ चुका है. एमपी बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में कुल 76.01 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. इन्हीं में से एक हैं चांदनी विश्वकर्मा, जिन्होंने कई सारी मुश्किलों के बाद भी बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है. चांदनी ने 98.8% मार्क्स हासिल किया है.

स्ट्रीट लाइट में की पढ़ाई

चांदनी विश्वकर्मा के पास पढ़ाई के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं. कई बार उन्हें स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ी. कई मुश्किलों के बाद भी, चांदनी ने अपना फोकस भटकने नहीं दिया और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई.

परिवार की स्थिति बनी चुनौती

चांदनी एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. लेकिन उनके माता-पिता ने हमेशा उनकी पढ़ाई को सपोर्ट किया. साथ ही उन्हें मोटिवेट किया. चांदनी अपनी सफलता का क्रेडिट अपने माता-पिता को देती हैं. चांदनी का परिवार भोपाल के एक स्लम भीम नगर में रहता है. उनके पिता रामभुवन डेली वेज कारपेंटर के रूप में काम करते हैं.

मेहनत और लगन लाई रंग

चांदनी ने रेगुलर पढ़ाई, सही स्ट्रैटजी और टाइम मैनेजमेंट के दम पर सफलता हासिल की है. वे रोजाना 8 घंटे की पढ़ाई करती थीं. उनकी पढ़ाई एक NGO द्वारा चलाए गए फ्री स्कूल में हुई है. चांदनी ने कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है. उन्होंने 500 में से 494 मार्क्स हासिल किया है.

छात्रों के लिए बनी प्रेरणा

चांदनी विश्वकर्मा की यह सफलता बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो परिस्थितियां रास्ता नहीं रोक सकतीं. उनकी कहानी उन छात्रों के लिए खास प्रेरणा है, जो संसाधनों की कमी को अपनी कमजोरी मान लेते हैं.

यह भी पढ़ें- MP Board Second Exams 2026: 7 मई से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा, जानें जरूरी डिटेल्स

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola