ePaper

Travel And Leisure Survey 2025: गर्व की बात! भारत के इस शहर ने जीता 'बेस्ट सिटी इन द वर्ल्ड' का खिताब

Updated at : 29 Jul 2025 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
Travel And Leisure Survey 2025

Travel And Leisure Survey 2025

Travel And Leisure Survey 2025: राजस्थान की शान जयपुर ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है. ट्रैवल + लेजर के वर्ल्ड बेस्ट सिटीज 2025 सर्वे में जयपुर को दुनिया का 5वां सर्वश्रेष्ठ शहर चुना गया. यह भारत का एकमात्र शहर है जो इस लिस्ट में शामिल हुआ.

विज्ञापन

Travel And Leisure Survey 2025: जब किसी शहर की खूबसूरती सिर्फ उसकी इमारतों में नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, विरासत और मेहमाननवाजी में झलकती हो, तो वो शहर सिर्फ नक्शे पर नहीं, लोगों के दिलों में बस जाता है. राजस्थान की राजधानी जयपुर, जिसे पूरी दुनिया पिंक सिटी के नाम से जानती है, ने इसी जज्बे के साथ दुनिया के बेहतरीन शहरों की लिस्ट में 5वां स्थान हासिल कर लिया है.

ट्रैवल + लेजर द्वारा किए गए ‘World’s Best Cities 2025’ सर्वे में जयपुर को यह सम्मान मिला है. इस रैंकिंग में भारत का एकमात्र शहर बनने का गौरव भी जयपुर को ही मिला है.

दुनिया के टॉप शहरों में जयपुर

इस लिस्ट में पहले स्थान पर मैक्सिको का सैन मिगेल डे अलेंदे, दूसरे पर थाईलैंड का चिआंग माई, तीसरे पर जापान का टोक्यो, और चौथे पर बैंकॉक है. वहीं, जयपुर ने इटली के फ्लोरेंस जैसे ऐतिहासिक शहर को भी पीछे छोड़ दिया.

क्यों खास है जयपुर?

जयपुर की पहचान सिर्फ उसकी राजसी इमारतें नहीं, बल्कि उसकी जीवंत संस्कृति, परंपरागत हस्तशिल्प, और स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजन हैं. यहां का हवा महल, आमेर किला और जंतर मंतर, ये तीनों यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं. इसके अलावा, जयपुर में होने वाले तीज-त्योहार, लोक कला, और परंपरागत बाजारों की चकाचौंध भी विदेशी पर्यटकों को खूब लुभाती है.

एक प्रेरणा बना जयपुर

जयपुर की यह उपलब्धि केवल एक शहर की नहीं, पूरे भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रमाण है. इस मान्यता से ना सिर्फ पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि भारत की सॉफ्ट पावर को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी.

जयपुर ने फिर दिखाया कि भारतीय विरासत, जब आधुनिकता से जुड़ती है, तो वह विश्व मंच पर चमक उठती है.

यह भी पढ़ें: JPSC Result: सरकारी स्कूल से पढ़ाई, मां ने की मजदूरी, पहले ही प्रयास में गरीब के बेटे ने गाड़ा सफलता का झंडा

यह भी पढ़ें: JPSC Topper Success Story: 1-2 नहीं, 9 साल का इंतजार, धनबाद के लाल को JPSC में रैंक 1

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola