ePaper

Independence Day 2025: IIIT रांची की तिरंगा यात्रा ने जीता दिल, ऐसे दिया देशभक्ति का संदेश

Updated at : 14 Aug 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
Independence Day 2025 IIT Ranchi

Independence Day 2025 IIT Ranchi

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस 2025 के लिए आईआईआईटी रांची ने "तिरंगा यात्रा – हर घर तिरंगा रैली" का आयोजन किया. 14 अगस्त को हुई इस रैली में छात्र, शिक्षक और स्टाफ ने जोश के साथ भाग लिया. रैली का उद्देश्य हर नागरिक में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान जगाना था.

विज्ञापन

Independence Day 2025: 15 अगस्त भारत के इतिहास का सबसे गौरवपूर्ण दिन है. 1947 में इसी दिन हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था. आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान देशभर में जोश और देशभक्ति का नया रंग भर रहा है. इसी कड़ी में आईआईआईटी रांची (IIIT Ranchi) ने 14 अगस्त 2025 को गर्व और उत्साह से तिरंगा यात्रा – हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया. इस रैली का उद्देश्य लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान, एकता और देशभक्ति की भावना को जागृत करना था.

रैली की खास बातें (Independence Day 2025)

  • नेतृत्व और सहभागिता: रैली का नेतृत्व संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने किया. इसमें छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ के 100+ से ज्यादा प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.
  • शुरुआत का संकल्प: कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष संकल्प के साथ हुई, जिसमें सभी ने यह वादा किया कि हर नागरिक को इस अभियान से जोड़ा जाएगा और अपने घर पर तिरंगा फहराया जाएगा.
  • युवाओं की भागीदारी: छात्रों ने इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाई. उन्होंने रैली के दौरान नारे, गीत और देशभक्ति के संदेशों से माहौल को ऊर्जा और उमंग से भर दिया.
  • देशभक्ति का दृश्य: रैली में चारों ओर तिरंगे का समुद्र लहराता दिखा. यह नजारा न केवल भावनाओं को छूने वाला था बल्कि देश की एकता का प्रतीक भी बना.

यह भी पढ़ें- Independence Day 2025 Theme: इस थीम के साथ मनाया जा रहा 15 अगस्त, जानकर होगा गर्व!

अभियान का उद्देश्य (Independence Day 2025)

इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को तिरंगे का महत्व समझाना और उन्हें अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करना था, ताकि हर घर में देशभक्ति का संदेश गूंजे.

यह भी पढ़ें- Independence Day 2025 Shayari in Hindi: 15 अगस्त पर Shayari पढ़ें, दिल छू लेने वाली देशभक्ति में जाएंगे डूब!

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola