ePaper

झीलों के शौकीन भी नहीं जानते होंगे, किसे कहा जाता है उदयपुर का रत्न

Updated at : 20 Feb 2026 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
Jewel of Udaipur

Jewel of Udaipur (Freepik)

Jewel of Udaipur: क्या आप जानते हैं उदयपुर की किस झील को उदयपुर का रत्न कहा जाता है. राजाओं की विरासत और कुदरत के करिश्मे से सजी इस झील के इतिहास और इसकी सुंदरता के बारे में जानें.

विज्ञापन

Jewel of Udaipur: राजस्थान का उदयपुर एक बहुत ही सुंदर और फेमस सिटी है. इसे झीलों की नगरी भी कहा जाता है क्योंकि यहां कई खूबसूरत और बड़ी झीलें हैं. चारों तरफ पहाड़ियां, शांत पानी और भव्य महल इस शहर को और भी खास बनाते हैं.  जब सूरज की रोशनी झीलों के पानी पर पड़ती है, तो पूरा नजारा किसी सपने जैसा लगता है. उदयपुर सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि अपने इतिहास और शाही विरासत के लिए भी जाना जाता है. यहां के महल, किले और पुराने भवन हमें राजाओं के समय की याद दिलाते हैं.  हर साल देश-विदेश से हजारों टूरिस्ट इस शहर की खूबसूरती देखने आते हैं. 

उदयपुर में कई प्रसिद्ध झीलें हैं, लेकिन उनमें से एक झील ऐसी है जिसे सबसे खास माना जाता है. अपनी सुंदरता, साफ पानी और उसक आसपास बने शानदार महलों के कारण उसे Jewel of Udaipur कहा जाता है.  यह झील उदयपुर की पहचान है और शहर की सबसे आकर्षक जगहों में से एक मानी जाती है. आइए जानते हैं कि किस झील को Jewel of Udaipur कहा जाता है. 

कौन सी झील है Jewel of Udaipur ?

उदयपुर की सबसे फेमस और खूबसूरत झील Lake Pichola को उदयपुर का रत्न (Jewel of Udaipur) कहा जाता है. यह झील अपने अद्भुत सुंदरता, हिस्टॉरिकल इंपोर्टेन्स और चारों ओर फैले महलों के कारण विशेष पहचान रखती है. 

लेक पिछोला का इतिहास 

Lake Pichola का कंस्ट्रक्शन साल 1362 में एक बंजारे द्वारा करवाया गया था. बाद में मेवाड़ के रूलर ने इसे डिटेल्ड में और सुंदर बनाया. यह झील लगभग 4 किलोमीटर लंबी और 3 किलोमीटर चौड़ी है.  इसके किनारे में कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जो इसकी सुंदरता को और भी बढ़ाते हैं. 

पिछोला झील की खासियत 

झील के बीच में स्थित Lake Palace इसकी पहचान है. किनारे पर बना भव्य City Palace उदयपुर टुरिस्ट का मेन अट्रैक्शन है. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय इस झील का दृश्य बेहद अट्रैक्टिव लगता है. बोटिंग की फैसिलिटी टूरिस्ट के एक्सपिरियंस को और ज्यादा यादगार बनाती है. 

यह भी पढ़ें: किस देश को कहते हैं Sugar Bowl of the World? जानें इसकी मिठास का कारण

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola