ePaper

Do You Know: भारत का सबसे कम जिलों वाला राज्य गोवा- जानें रोचक तथ्य

Updated at : 25 Jun 2025 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
Do You Know about Goa

Do You Know about Goa

Do You Know: क्या आप जानते हैं कि भारत का ऐसा भी एक राज्य है जिसमें सिर्फ दो जिले हैं? जी हां, गोवा देश का सबसे कम जिलों वाला राज्य है. यहाँ नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा नाम के दो जिले हैं, लेकिन इसके बावजूद ये राज्य टूरिज्म, समुद्र तटों और कल्चर के लिए देशभर में मशहूर है. प्रतियोगीर परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

Do You Know: भारत के हर राज्य की अपनी कुछ खूबियां है. गोवा भी उन्हीं में से एक है. इस राज्य को पार्टी और एडवेंचर के लिए जाना जाता है. आप भी अपने दोस्तों में इस राज्य की चर्चा करते होंगे. हालांकि बहुत कम लोग इस राज्य का इतिहास और यहां के कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानते होंगे. अगर आप गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यहां के बारे में जानकारी होनी चाहिए. आइए जानते हैं भारत का सबसे कम जिलों वाला राज्य गोवा के बारे में विस्तार से.

Do You Know: गोवा में कितने जिले हैं?

भारत के मिनी राज्य कहे जाने वाले गोवा में सिर्फ दो जिले हैं:

  • उत्तर गोवा (North Goa)
  • दक्षिण गोवा (South Goa).

गोवा के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts about Goa in Hindi)

  • भले ही जिले कम हों, लेकिन गोवा का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्व किसी से कम नहीं है.
  • गोवा: भारत का सबसे कम जिलों वाला राज्य गोवा की बुनियादी जानकारी
  • राज्य का गठन: 30 मई 1987
  • राजधानी: पणजी (Panaji)
  • कुल जिले: 2 (North Goa और South Goa)
  • भाषा: कोंकणी (राज्य भाषा), मराठी और अंग्रेज़ी भी प्रचलित
  • विशेषता: समुद्र तट, पुर्तगाली विरासत, क्रूज, पर्यटन

Do You Know: गोवा में केवल दो जिले क्यों हैं?

गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य (क्षेत्रफल के अनुसार) है. इसकी सीमित आबादी और क्षेत्रफल को देखते हुए प्रशासनिक दृष्टि से दो जिले ही पर्याप्त माने गए. इससे सरकार की योजनाओं और सेवाओं का संचालन आसान होता है. भले ही भारत का सबसे कम जिलों वाला राज्य हो, लेकिन इसकी खासियत, सुंदरता और महत्व अतुलनीय है.उत्तर गोवा जहां युवाओं और पार्टी प्रेमियों की पसंद है, वहीं दक्षिण गोवा शांति और प्राकृतिक सौंदर्य पसंद करने वालों के लिए स्वर्ग है.

यह भी पढ़ें- Sugarcrete School: Waste से Wonder तक…गन्ने के कचरे से बना देश का पहला स्कूल

यह भी पढ़ें- Best BTech College 2025: Google-Apple जैसी कंपनियां दे रहीं प्लेसमेंट, इस काॅलेज में मिला Admission तो लाइफ सेट

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola