भारत के किस राज्य में बहती हैं 17 नदियां, नहीं जानते होंगे आप

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Oct 2025 7:00 AM

विज्ञापन

किस राज्य में बहती हैं 17 नदियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)

GK Question Which State Has 17 Rivers: नदियों को लेकर बहुत सारी प्रतियोगिता परीक्षाओं में सवाल किए जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी स्टूडेंट हैं और प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि वो कौन सा राज्य है, जहां 17 नदियां बहती हैं. आइए, जानते हैं इस सवाल का जवाब.

विज्ञापन

GK Question Which State Has 17 Rivers: भारत में छोटी बड़ी कई सारी नदियां हैं. कुल मिलाकर भारत में 200 से अधिक नदियां हैं. ये नदियां न सिर्फ जल का प्रमुख स्रोत हैं बल्कि सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. अब जैसे गंगा नदीं को भारत में मां जैसा सम्मान दिया जाता है और उन्हें पूजा जाता है. यह तो आप जानते ही होंगे कि भारत की प्रमुख नदी गंगा है. गंगा के अलावा भारत में सिंधु नदी, यमुना, गोदावरी, कृष्णा, ब्रह्मपुत्र, घाघरा, सरस्वती, आदि कई प्रमुख नदियां हैं. ये नदियां भारत के विभिन्न राज्यों में बहती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो भारत का कौन सा राज्य है जहां एक दो नहीं बल्कि 17 नदियां बहती हैं. आइए, आज के GK Question में जानते हैं इस सवाल का जवाब. 

Which State Has 17 Rivers: कौन से राज्य में बहती हैं 17 नदियां

नदियों को लेकर बहुत सारी प्रतियोगिता परीक्षाओं में सवाल किए जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी स्टूडेंट हैं और प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे हैं तो यह सवाल आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है. आइए, जानते हैं कि भारत का कौन सा राज्य है (Which State Has 17 Rivers), जहां 17 नदियां और 3 संगम हैं. 

हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले (Azamgarh District) जिले की. यह जिला अपनी नदियों, सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक शिल्प के लिए जाना जाता है. आजमगढ़ जिले की बात करें तो यहां छोटी-बड़ी नदियों को मिलाकर कुल 17 नदियां हैं. यहां मुख्य रूप से घाघरा, तमसा और छोटी सरयू नदी है.

छोटी-बड़ी कई नदियां बहती हैं


आजमगढ़ की नदियों की लिस्ट लंबी है. यहां बहने वाली नदियों में बेसो, मंजूषा, उदन्ती, कुंवर, सीलनी, मंगई, भैंसही, लोनी, दोना, बगाड़ी, सुकसुई और कयाड़ शामिल हैं. इतनी अधिक नदियों की मौजूदगी के कारण यह इलाका जल-संसाधनों के लिहाज से समृद्ध माना जाता है. यही वजह है कि यहां तीन संगम भी पाए जाते हैं, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखते हैं. 

इन चीजों के लिए भी जाना जाता है ये जिला


नदियों के अलावा इस जिले की खास पहचान है. यहां की काली मिट्टी से बने बर्तन न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि देशभर में प्रसिद्ध हैं. साथ ही ये जिला पारंपरिक शिल्प कौशल और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है. साथ ही यहां के स्थानीय व्यंजन जैसे कि दही फुल्की और लौंग लता भी काफी मशहूर हैं. 

यह भी पढ़ें- भारत का ये शहर, नाम में छुपा है हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत, घूमने आते हैं विदेशी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola