ब्रेन रोटिंग नहीं, Gen Z के बीच अब Bed Rotting है पॉपुलर, जानिए इसका मतलब
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Oct 2025 5:45 AM
बेड रोटिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
GK Question Brain Rotting: इन दिनों एक शब्द बहुत तेजी से चर्चा में आ रहा है Bed Rotting. इस शब्द का अर्थ क्या है. क्या आप जानते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो हम आपको बताएंगे कि बेड रोटिंग का मतलब क्या है और इसमें क्या होता ह
GK Question Bed Rotting In Hindi: आज का समय Gen Z का समय है, जहां हर दिन एक नया शब्द निकलकर सामने आता है. इन दिनों एक शब्द बहुत तेजी से चर्चा में आ रहा है Bed Rotting. इस शब्द को सुनने के बाद Brain Rotting की याद आ रही होगी. लेकिन यह शब्द ब्रेन रोटिंग से बिल्कुल अलग है. आइए, जानते हैं इस शब्द का मतलब क्या है और ये कहां इस्तेमाल होता है.
What is Bed Rotting: क्या है बेड रोटिंग?
बेड रॉटिंग (Bed Rotting) एक ऐसा ट्रेंड है जिसमें व्यक्ति दिन के कई घंटे बिस्तर पर बिताता है, जैसे टीवी देखना, फोन स्क्रॉल करना या बस लेटे रहना. अक्सर लोग इसे तनाव से राहत पाने या खुद को आराम देने का तरीका मानते हैं. लेकिन वो कहते हैं न कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा हो जाए तो नुकसान पहुंचाती है. वैसे ही Bed Rotting से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है, जैसे अकेलापन महसूस होना और नींद के पैटर्न का बिगड़ना.

Bed Rotting Symptoms: बेड रॉटिंग में क्या-क्या होता है?
- लंबे समय तक बिस्तर पर रहना
- हल्की-फुल्की गतिविधियां (Activities) करना (फोन पर वीडियो देखना, लेटे लेटे मंचिंग करना)
- फोन स्क्रॉल करना
- टीवी देखना
Bed Rotting Trend: कैसे शुरू हुआ इस शब्द का ट्रेंड?
Bed Rotting शब्द इंग्लिश बोलने वाले देशों में सबसे पहले ट्रेंड में आया, जैसे कि अमेरिका और ब्रिटेन. धीरे धीरे ये शब्द भारत के यूथ के बीच भी काफी पॉपुलर होने लगा. इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर #BedRotting से जुड़े कई पोस्ट आपको मिल जाएंगे.
Bed Rotting Origin: कहां से आया ये शब्द?
Bed Rotting शब्द की उत्पत्ति इंग्लिश के वाक्य to rot in bed से हुई है, जिसका अर्थ है, बिस्तर में पड़े रहकर कुछ न करना. यह ट्रेंड 2023 में Gen Z generation के बीच सबसे ज्यादा देखा गया. इस ट्रेंड की मदद से लोगों को ये पता चला कि कई बार मानसिक रूप से थक जाने के वजह से आप इस तरह की प्रैक्टिस करके सुस्ता सकते हैं.
यह भी पढ़ें- English बोलते हुए लगना है Cool, तोते की तरह रट लें ये 5 वाक्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










