छिपकली की जीभ से लेकर टिड्डों के कान तक, ये Science Facts जानकर हो जाएंगे हैरान 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 29 Sep 2025 2:51 PM

विज्ञापन

Amazing Facts (प्रतीकात्मक तस्वीर)

5 Amazing Facts: चाहे इंसान का शरीर हो या धरती की कोई भी वस्तु, सभी चीज में साइंस है. साइंस के बिना ये दुनिया अधूरी है. आज हम आपको विज्ञान से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे. इन फैक्ट्स से आपका ज्ञान बढ़ेगा.

विज्ञापन

5 Amazing Facts: हमारे रोज के काम में विज्ञान शामिल है. लेकिन फिर भी यह सभी के लिए काफी सरप्राइजिंग है. आज हम आपको विज्ञान (Science Facts) से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे. साथ ही ये फैक्ट्स आपका ज्ञान बढ़ाएंगे. आइए, जानते हैं विज्ञान से जुड़े कुछ एमेजिंग फैक्ट्स (Amazing Facts)

पेट की ताकत

इंसान के पेट का एसिड इतना तेज होता है कि रेजर ब्लेड तक को घुला सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि जब ऐसा एसिड हमारे पेट में है तो क्या हमारे ऑर्जेन को नुकसान पहुंचाता होगा. लेकिन ऐसा बिल्कुक नहीं है. शरीर की सुरक्षा प्रणाली हमें नुकसान से बचाती है. 

बीमार होने पर स्वाद का न आना 

बीमार होने पर कई लोगों को स्वाद नहीं आता है. इसका मुख्य कारण गंध का न आना है, जो सर्दी-जुकाम या साइनस जैसे संक्रमणों के कारण नाक बंद होने से होता है. इसके अलावा, बीमार होने पर शरीर में सूजन और प्रोटीन उत्पादन से स्वाद कलिकाओं पर असर पड़ता है. 

छिपकली की जीभ ही उनकी नाक 

छिपकलियां जीभ से सूंघती हैं, जो बेहद अनोखा तरीका है. यही कारण है कि आपने देखा होगा कि छिपकलियां बार-बार जीभ हिलाती रहती हैं. इसी तकनीक का इस्तेमाल सांप भी करता है. 

टिड्डों के कान

टिड्डों के पेट में कान होते हैं, यानी वे पेट से सुन सकते हैं. इन कानों को टिम्पैनल अंग (Tympanal organs) कहते हैं. ये अंग ध्वनि तरंगों को पकड़कर उन्हें समझने में मदद करते हैं. हालांकि, टिड्डों की सुनने की क्षमता इंसानों जैसी स्पष्ट नहीं होती. वे केवल कुछ खास आवृत्तियों (frequencies) को ही सुन पाते हैं. 

महासागर की ऑक्सीजन फैक्ट्री

धरती की ज्यादातर ऑक्सीजन समुद्रों से निकलती है. अगर कहें तो ऑक्सीजन का अधिकांश हिस्सा (50% से 80%) समुद्रों से आता है, न कि पेड़ों से. आमतौर पर लोगों को लगता है कि उन्हें ऑक्सीजन पेड़ पौधों से मिलता है. लेकिन ऐसा नहीं है. यह ऑक्सीजन महासागरों में रहने वाले जीवों से उत्पन्न होती है. 

यह भी पढ़ें- स्पेस में इस तरह नहाते हैं एस्ट्रोनॉट्स, Secret जान आप भी हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola