स्पेस में इस तरह नहाते हैं एस्ट्रोनॉट्स, Secret जान आप भी हो जाएंगे हैरान
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Sep 2025 7:17 AM
स्पेस से जुड़ी रोचक बातें
Amazing Facts Abouts Astronauts: धरती पर रहते हुए नहाना बहुत सहज और सरल काम है. लेकिन अंतरिक्ष पर सारे ही काम मुश्किल से हो पाते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट्स नहाते कैसे होंगे? चलिए आज इसका जवाब जानते हैं.
Amazing Facts Abouts Astronauts: नहाना एक ऐसी क्रिया है जो हमारे रोजमर्रा की रूटीन में शामिल है. धरती पर रहते हुए तो ये काम बहुत ही सहज लगता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि एस्ट्रोनॉट्स कैसे नहाते (How Do Astronauts Bath in Space) हैं? धरती पर गुरुत्वाकर्षण (Gravity) के कारण सभी काम आसानी से हो जाते हैं. लेकिन अंतरिक्ष पर सारे ही काम मुश्किल से हो पाते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट्स नहाते कैसे होंगे? चलिए आज इसका जवाब जानते हैं.
इस तकनीक का करते हैं इस्तेमाल
अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट्स (Astronauts)अपनी स्वच्छता बनाए रखने के लिए बेहद अनोखी तकनीक का सहारा लेते हैं. वे धरती की तरह पानी में डुबकी तो लगा नहीं सकते. ऐसे में वे तौलियों में लिक्विड साबुन या एल्कोहॉल मिलाकर, इससे अपना शरीर पोंछते हैं.
ड्राई शैम्पू से धोते हैं बाल
बाल धोने के लिए पारंपरिक शैम्पू का उपयोग नहीं किया जाता है बल्कि बिना धोने वाला शैम्पू और ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें झाग नहीं बनता और बालों को बिना पानी से धोए ही सफाई मिल जाती है. चेहरे और हाथों की सफाई के लिए भी खास लिक्विड सोप का प्रयोग किया जाता है, जिसे भी धोने की जरूरत नहीं होती है.
स्पेस में पानी के लिए खास टैंकर
अंतरिक्ष में पानी बहुत ही मूल्यवान वस्तु है. साथ ही गुरुत्वाकर्षण है, जिसके कारण पानी कहीं भी घुस सकता है. ऐसे में इसे छोटे पाउच में रखा जाता है, जिसे बहुत परहेज से इस्तेमाल किया जाता है. स्पेस स्टेशन पर पानी को खास कंटेनरों और प्रेशर मशीनों के जरिए शरीर पर लगाया जाता है यानि पानी को गिरने के बजाय नियंत्रित तरीके से स्किन पर छोड़ा जाता है.
यह भी पढ़ें- Amazing Facts: यहां कभी लेट नहीं होती है ट्रेन, जानिए ये कैसे संभव है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










