Amazing Facts: यहां कभी लेट नहीं होती है ट्रेन, जानिए ये कैसे संभव है
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Sep 2025 8:03 AM
Amazing Facts: इस देश में ट्रेन नहीं होती है लेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Amazing Facts: ट्रेन की टाइमिंग को लेकर लोगों को बहुत परेशानी होती है. भारत में जब भी कोई यात्री ट्रेन से सफर करता है तो उसकी सबसे बड़ी चिंता यही होती कि ट्रेन कहीं लेट न हो जाए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसा एक देश भी है जहां कभी ट्रेन लेट नहीं हुई.
Amazing Facts: दुनिया के कई देशों में रेल यात्रियों की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि ट्रेन समय पर पहुंचेगी या फिर लेट हो जाएगी. भारत में तो लोग मजाक में कहते भी हैं कि “ट्रेन अगर टाइम पर आ गई, तो चमत्कार समझना.” लेकिन सोचिए, अगर आपको ऐसा देश मिल जाए जहां ट्रेन कभी लेट ही न हो! जी हां, यह हकीकत है और ऐसा देश है जापान.
अनुशासन और समय का पाबंद
जापान सिर्फ अपनी टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और अनोखे खानपान के लिए ही नहीं, बल्कि अनुशासन और समय की पाबंदी के लिए भी पूरी दुनिया में जाना जाता है. जापान में चाहे ऑफिस हो या स्कूल या रेलवे स्टेशन, हर जगह समय का सख्ती से पालन होता है.
कभी लेट नहीं होती ट्रेन
जापान के अनुशासन और समय के पाबंद होने का सबसे बड़ा उदाहरण है, रेलवे. जापान की रेलगाड़ियां (Japan Trains) हमेशा से समय पर पहुंचती हैं. आंकड़े बताते हैं कि यहां की ट्रेनें कभी भी 30 सेकेंड से ज्यादा लेट नहीं होतीं. यह बात सुनकर ही किसी भारतीय यात्री को आश्चर्य हो सकता है.
मजबूत मैनेजमेंट और तकनीक का मिश्रण
इसका बड़ा कारण है जापान की बेहतरीन रेलवे तकनीक और मैनेजमेंट सिस्टम. हर ट्रेन का शेड्यूल सेकेंड तक तय होता है. स्टेशन स्टाफ और ड्राइवरों को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. अगर कभी ट्रेन कुछ सेकेंड भी लेट हो जाए, तो कंपनी इसकी वजह दर्ज करती है और यात्रियों से माफी तक मांगती है. ऐसा कहा जाता है कि यहां की ट्रेनें सिर्फ 30 सेकेंड ही लेट होती हैं.
जापान की पहली ट्रेन कब चली थी?
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जापान में सबसे पहली ट्रेन 14 अक्टूबर 1872 रो शिम्बाशी टोक्यो और योकोहामा के बीच चली थी. यह उस समय चलने वाली ट्रेन थी. ये आज के समय में चलने वाली बुलेट ट्रेन से अलग थी. जापान में पहली ट्रेन भाप के इंजन से चलने वाली ट्रेन थी.
यह भी पढ़ें- हवाई यात्रा के छिपे राज, जानें Flight से जुड़े 5 Amazing Facts
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










