Effect और Affect में क्या अंतर है? 90% नहीं बता पाएंगे सही मतलब 

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :18 Apr 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
Affect VS Effect

लड़की सोचते हुए सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Affect VS Effect: परीक्षाओं, इंटरव्यू और रोजमर्रा की इंग्लिश में कुछ ऐसे शब्द यूज होते हैं, जिसका मतलब हम सही-सही नहीं जानते हैं. ऐसा ही एक शब्द है Affect और Effect.

विज्ञापन

Affect VS Effect: इंग्लिश सीखते समय Affect और Effect ऐसे शब्द हैं, जिन्हें लेकर अक्सर कन्फ्यूजन हो जाता है. दोनों का उच्चारण लगभग एक जैसा है, लेकिन इनका मतलब और इस्तेमाल अलग-अलग होता है. आइए इसे आसान तरीके से समझते हैं.

Affect क्या होता है?

Affect एक Verb (क्रिया) है, यानी इसका इस्तेमाल किसी चीज पर असर डालने के लिए किया जाता है. जब कोई चीज किसी दूसरी चीज को प्रभावित करती है, तो वहां Affect का उपयोग होता है.

उदाहरण

  1. Smoking affects your health.
    (धूम्रपान आपकी सेहत को प्रभावित करता है)

2. Weather can affect your mood.
(मौसम आपके मूड को प्रभावित कर सकता है)

कुल मिलाकर Affect का इस्तेमाल तब करते हैं, जब एक्शन का भाव आता है. याद रखें Affect यानी कि Action (क्रिया).

Effect क्या होता है?

Effect एक Noun (संज्ञा) है, यानी इसका मतलब होता है परिणाम या असर.
जब किसी चीज का नतीजा या रिजल्ट बताया जाता है, तब Effect का इस्तेमाल होता है.

उदाहरण

  1. The effect of pollution is harmful.
    (प्रदूषण का असर हानिकारक है)
  2. This medicine has a good effect.
    (इस दवा का अच्छा असर है)

कुल मिलाकर Effect का इस्तेमाल तब करते हैं जब End Result की बात आती हो.

दोनों में क्या है अंतर?

Affect और Effect के बीच का अंतर समझना आसान है. Affect का इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी चीज के “प्रभाव डालने” की बात हो, यानी यह एक क्रिया (verb) है. वहीं Effect का मतलब उस प्रभाव के “नतीजे” या परिणाम से होता है, इसलिए यह एक संज्ञा (noun) है. सरल शब्दों में, जब कोई चीज किसी पर असर डालती है तो वहां Affect इस्तेमाल होगा, और उस असर के परिणाम को बताने के लिए Effect का उपयोग किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Soldier और Officer में क्या है अंतर, जानें किस लेवल पर करें ज्वॉइन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola