Soldier और Officer में क्या है अंतर, जानें किस लेवल पर करें ज्वॉइन

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Apr 2026 7:25 PM

विज्ञापन

इंडियन आर्मी (PC-इंस्टाग्राम)

Soldier VS Officer: भारतीय सेना में कई तरह के पद होते हैं. मुख्य रूप से Soldier और Officer के तहत सभी पदों को बांटा जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों के बीच क्या अंतर है.

विज्ञापन

Soldier VS Officer: भारतीय सेना में शामिल होना लाखों युवाओं का सपना होता है. लेकिन अक्सर कैंडिडेट्स के मन में यह सवाल रहता है कि Soldier और Officer में क्या अंतर है और किस लेवल से ज्वॉइन करना बेहतर रहेगा. आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.

Officer बनकर कैसे ज्वॉइन करें?

अगर आप लीडरशिप रोल में आर्मी ज्वॉइन करना चाहते हैं, तो Officer बनना सही ऑप्शन है. इसके लिए 12वीं या ग्रेजुएशन लेवल पर ज्वॉइन किया जा सकता है. 12वीं के बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की NDA परीक्षा देकर इंडियन आर्मी ज्वॉइन कर सकते हैं या फिर ग्रेजुएशन के बाद CDS परीक्षा के जरिए. इसके अलावा NCC सर्टिफिकेट धारकों के लिए भी स्पेशल एंट्री होती है. सेलेक्शन के बाद ट्रेनिंग Indian Military Academy (IMA) में दी जाती है.

12वीं या ग्रेजुएशन के बाद कैसे बनें इंडियन आर्मी में ऑफिसर?

इन तीन चरण को पार करने के बाद आप इंडियन आर्मी में ऑफिसर बन सकते हैं-

  • Written Exam (NDA/CDS)
  • SSB इंटरव्यू
  • मेडिकल टेस्ट

Soldier बनकर कैसे ज्वॉइन करें?

अगर आप जल्दी आर्मी में शामिल होना चाहते हैं, तो Soldier के रूप में एंट्री ले सकते हैं. इसके लिए 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है और उम्र 17.5 से 21 साल के बीच होनी चाहिए. आर्मी में General Duty (GD), Technical, Clerk और Tradesman जैसे कई पद होते हैं, जिनके लिए भर्ती निकलती रहती है.

10वीं के बाद कैसे पाएं इंडियन आर्मी में नौकरी?

इन तीन चरणों से गुजरना होगा-

  • फिजिकल टेस्ट
  • मेडिकल टेस्ट
  • रिटेन एग्जाम

Soldier और Officer में मुख्य अंतर

पहलूOfficerSoldier
भूमिका (Role)लीडरशिप, प्लानिंग और कमांड संभालते हैंग्राउंड लेवल पर ऑपरेशन और ड्यूटी निभाते हैं
चयन प्रक्रियाउच्च शिक्षा और कठिन चयन प्रक्रिया जरूरीफिजिकल फिटनेस पर ज्यादा फोकस
जिम्मेदारीटीम को लीड करना और रणनीति बनानाआदेशों का पालन करना और कार्य करना
प्राथमिक जरूरतएजुकेशन + लीडरशिप स्किल्सफिजिकल फिटनेस और सहनशक्ति

फिजिकल और स्किल्स जरूरी

दोनों ही रोल के लिए फिटनेस, न्यूनतम हाइट और मेडिकल फिट होना जरूरी है. इसके साथ ही डिसिप्लिन, लीडरशिप, मानसिक मजबूती और देशभक्ति जैसे गुण बेहद जरूरी हैं.

कौन सा पोस्ट है बेहतर?

अगर आप कम उम्र में जल्दी जॉब चाहते हैं, तो Soldier अच्छा ऑप्शन है. वहीं, अगर आप लीडरशिप रोल और लंबी तैयारी के लिए तैयार हैं, तो Officer बनना बेहतर रहेगा. Indian Army में दोनों ही रास्ते सम्मानजनक हैं. आपको अपनी पढ़ाई, उम्र और करियर गोल के हिसाब से सही विकल्प चुनना चाहिए.

यह भी पढ़ें- DM और कलेक्टर में क्या अंतर होता है, जानें किसके पास है ज्यादा ताकत

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola