UPSSSC PET Exam Centre List 2025: इन जिलों में होगी परीक्षा, देखें सभी के नाम
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Aug 2025 4:06 PM
UPPSC AE Mains Admit Card 2025 (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
UPSSSC PET Exam Centre List 2025: UPSSSC की प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है. परीक्षा राज्य के 48 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा. देखें डिटेल.
UPSSSC PET Exam Centre List 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET 2025) परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए यूपी के 48 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सभी कैंडिडेट्स को समय से अपने परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. देर से आने वाले छात्रों को एंट्री नहीं मिलेगी.
UPSSSC PET Exam Shift: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
UPSSSC PET 2025 परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.
UPSSSC PET Exam Centre District: इन 48 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
- आगरा
- लखीमपुर
- अलीगढ़
- ललितपुर
- अंबेडकर नगर
- लखनऊ
- अमेठी
- चंदौली
- अमरोहा
- मथुरा
- औरैया
- मेरठ
- अयोध्या
- मिर्जापुर
- आजमगढ़
- मुरादाबाद
- बहराइच
- पीलीभीत
- बाराबंकी
- कासगंज
- बरेली
- रामपुर
- बिजनौर
- प्रयागराज
- बुलंदशहर
- रायबरेली
- चित्रकूट
- सहारनपुर
- देवरिया
- फतेहपुर
- इटावा
- सुल्तानपुर
- फिरोजाबाद
- गौतम बुद्ध नगर
- गाजियाबाद
- उन्नाव
- गाजीपुर
- सुल्तानपुर
- गोंडा
- वाराणसी
- गोरखपुर
- कानपुर नगर
- जौनपुर
- झांसी
- कन्नौज
- कुशीनगर
UPSSSC PET Exam City Slip: आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें सिटी स्लिप
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया है. सिटी स्लिप देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. यहां जाकर आप अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.
UPSSSC PET Exam Pattern: देखें परीक्षा का पैटर्न
यूपी पीईटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. ये परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी. सभी कैंडिडेट्स को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. वहीं इस परीक्षा में नेगेटेवि मार्किंग होगी. प्रत्येक गलत उत्तर देने पर ¼ अंक काट लिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- बिहार में बनना है Nurse, यहां करें अप्लाई, 5000 से अधिक पदों पर Vacancy
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










