SSC CGL Admit Card 2025: आने वाला है एसएससी सीजीएल का एडमिट कार्ड, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Sep 2025 11:52 AM
SSC CGL Admit Card 2025 (सांकेतिक फोटो)
SSC CGL Admit Card 2025: एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है. ऐसे में इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
SSC CGL Admit Card 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से Combined Graduate Level यानी CGL परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें अपने एडमिट कार्ड की सूचना का बेसब्री से इंतजार है. एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट होता है. इसमें कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा सेंटर की जानकारी, और परीक्षा की तिथि आदि का उल्लेख रहता है.
इस बार SSC CGL 2025 परीक्षा में देशभर से लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत आसान है. सभी कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
SSC CGL Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले अपने ब्राउजर में ऑफिसियल वेबसाइट ssc.gov.in खोलें.
- होम पेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें.
- SSC CGL 2025 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन पेज खुलने पर अपना Registration Number और Date of Birth (DOB) डालें.
- कैप्चा कोड भरें और “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- आपकी स्क्रीन पर SSC CGL 2025 Admit Card दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक चेक करें और उसका PDF डाउनलोड कर लें.
SSC CGL Exam 2025 Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
SSC CGL Exam Date 2025: कब होंगी परीक्षाएं?
एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2025 से होगा. जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षाएं 12 सिंतबर से 26 सितंबर 2025 तक रोज होंगी. इसके माध्यम से कुल 14582 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं. इसमें केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी विभागों में ग्रुप बी और सी पदों पर भर्तियां होंगी.
यह भी पढ़ें: लाखों छात्रों का भरोसा, फिर भी NIRF Ranking में क्यों पीछे छूट रही ये यूनिवर्सिटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










