ePaper

RRB ALP Answer Key: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

Updated at : 05 Dec 2024 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
RRB ALP Answer Key

RRB ALP Answer Key

RRB ALP परीक्षा 2024 के लिए आंसर की जारी कर दिया गया है, आप यहां दिए गए आसान स्टेप्स से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

RRB ALP Answer Key Out: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी हो गई है. साथ ही इस आंसर की के प्रति आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया जाएगा. उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 50 रुपए का शुल्क भी देना पड़ेगा. बता दें कि इस भर्ती के तहत 18,799 असिस्टेंट लोको पायलट नियुक्त किए जाएंगे. इस परीक्षा में 22.5 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे और यह देशभर के कुल 346 केंद्रों में आयोजित हुई थी. जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थी वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें RRB ALP का आंसर की?

1. सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर आपको answer key का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
4. सबमिट पर क्लिक करें.
5. आपके स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें.

नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया से दिया जाएगा परिणाम

RRB ALP की परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में हुई थी इस वजह से रेलवे इसके परिणाम बनाने के लिए नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को अपनाएगा. सीबीटी की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के असली हासिल मार्क्स को नॉर्मलाइज किया जाएगा. नॉर्मलाइजेशन के बाद जो अंक आयेंगे उसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. अगर एक से अधिक उम्मीदवार एक समान पर्सेंटाइल हासिल करते हैं तो उनके योग्यता के अनुसार उन्हें मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी. इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए जनरल कैटेगरी के लोगों को 40%, ओबीसी को 30%, एससी को 30% और एसटी उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने हैं.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: JSSC CGL Result Out: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक

Also Read: UP Police Constable Physical Test:  दिसंबर में शुरू होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए फिजिकल टेस्ट, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola